Revdi Culture : PM ने 'मुफ्त की सियासत' से आगाह किया, जवाब में सुनिए CM केजरीवाल की दलीलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुफ्त' बांटी जाने वाली चीजों के वायदों वाली सियासत पर तीखा हमला बोला। इसके जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, जरूरतमंदों तक मुफ्त और बुनियादी चीजें समय पर पहुंचे, उनकी सर

नई दिल्ली, 16 जुलाई : प्रधानमंत्री मोदी ने रेवड़ी कल्चर से आगाह किया। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहा है। फ्री बांटने की राजनीतिक कर रहा है। मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं, मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख गरीब और मिडिल क्लास बच्चों को शानदार लेकिन फ्री एजुकेशन मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने सवाल किया, देश के लोगों को बताना चाहिए कि ये फ्री रेवड़ी है या देश की नींव रखी जा रही है।

kejriwal

मुफ्त शिक्षा क्यों

केजरीवाल ने कहा, देशभर के सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क है। बदतर हालात में स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। आज अगर 18 लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है तो क्या गुनाह कर रहा हूं। पढ़ाई नहीं होती थी। 18 लाख बच्चों का भविष्य अच्छा हो गया। सरकारी स्कूलों में आजादी के बाद पहली बार 99 फीसद से अधिक नतीजे आए हैं। प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है। करीब 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है, ये छोटी उपलब्धि नहीं है।

IIT में पढ़ रहा है गरीब का बेटा

उन्होंने गगन नाम के छात्र का उदाहरण देकर कहा कि गगन के पिता 12-15 हजार रुपये कमाते थे, कोरोना काल में काम छूट गया, लेकिन आज वह आईआईटी धनबाद में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहा है। गगन से पूछना चाहिए कि क्या केजरीवाल फ्री रेवड़ी बांट रहा है।

13 हजार लोगों की जान बचाई

मेडिकल सेवाएं गिनाते हुए CM केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। 30-50 लाख तक का खर्च आने के बावजूद सब कुछ मुफ्त मिलता है। क्या ये फ्री रेवड़ी बांटना है। दिल्ली सरकार की फरिश्ते स्कीम के बारे में केजरीवाल ने बताया, अगर सड़क दुर्घटना होती है तो पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर मुफ्त इलाज कराया जाता है। लाभार्थी का विवरण शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि छोटे अस्पताल से फोर्टिस रेफर किया गया। पांच लाख रुपये का खर्च दिल्ली सरकार ने वहन किया। उन्होंने कहा कि 13 हजार से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं। लाभ पाने वाले परिवारों से पूछना चाहिए कि क्या ये मुफ्त की रेवड़ी है।

AAP सरकार की उपलब्धि

मुफ्त बिजली के बारे में केजरीवाल ने कहा मंत्रियों को 4-5 हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है तब कोई तकलीफ नहीं होती। दिल्ली और पंजाब में 200-300 यूनिट फ्री बिजली कौन सी गलती है। CM केजरीवाल ने मुफ्त योगा, सीनियर सीटिजन को फ्री तीर्थ कराए जा रहे हैं। तमाम पुण्य के बाद भी लोग गालियां दे रहे हैं कि केजरीवाल रेवड़ी बांट रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग हजारों करोड़ खर्च कर खुद के विमान खरीद रहे हैं, वे दिल्ली सरकार की योजनाओं की आलोचना कर रहे हैं। CAG की रिपोर्ट का जिक्र कर केजरीवाल ने कहा, जब से AAP की सरकार बनी है लोगों के लिए स्कीम चलाई जा रही है। इसके बाद भी दिल्ली का बजट घाटे में नहीं है। ये बताता है कि सरकार फ्री में रेवड़ी नहीं बांट रही।

दोस्तों के लोन माफ करना Revdi Culture

फ्री रेवड़ी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, एक कंपनी है बहुत बड़ी। कंपनी ने लोन लिया। बैंक दिवालिया हो गए। कंपनी ने एक राजनीतिक दल को चंद करोड़ रुपये का चंदा दिया। इनके खिलाफ सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। दोस्तों के हजारों करोड़ रुपये के लोन माफ करना फ्री की रेवड़ी है। उन्होंने कहा कि विदेश में उद्योपति दोस्तों के लिए ठेके हासिल करना मुफ्त में रेवड़ी बांटना है।

देश में दो तरीके की सियासत

बकौल केजरीवाल आज देश में दो तरीके की राजनीति हो रही है। ईमानदार लोगों की राजनीति और भ्रष्टाचारियों की राजनीति हो रही है। जनता को सुविधाएं मिलने पर फ्री बी कहा जाता है, रेवड़ी बताया जाता है। दोस्तों और मंत्रियों को ठेके बांटे जाते हैं। ऐसे में जनता को तय करना है कि ईमानदार राजनीति चाहिए या भ्रष्टाचार वाली सियासत।

भगवान चाहेंगे तो पूरे देश में मुफ्त...

केजरीवाल ने कहा, जिंदगी का एक ही मकसद और भगवान से प्रार्थना है कि वे भारत को नंबर वन बनाना चाहते हैं। जब तक वे जिंदा हैं, भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश जैसे देश भारत से कई मायनों में आगे निकल चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी भारत रिसोर्सेज के मायने में अमीर है फिर भी हम क्यों पिछड़ रहे हैं ? उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो देशभऱ के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगे। भारत के अंदर क्षमता है। इसका इस्तेमाल करना है।

PM Revdi Culture पर क्या बोले

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में कहा, नए भारत के सामने एक ऐसी चुनौती भी है, जिस पर अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया, तो भारत के युवाओं का, आज की पीढ़ी का बहुत नुकसान हो सकता है। बकौल पीएम मोदी, आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की भरसक कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है।

रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। उन्होंने कहा कि रेवड़ी कल्चर से अलग, हम देश में रोड बनाकर, नए रेल रूट बनाकर, लोगों की आकांक्षों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। हम गरीबों के लिए करोड़ों पक्के घर बना रहे हैं, दशकों से अधूरी सिंचाई परियोजनाएं पूरी कर रहे हैं, छोटे-बड़े अनेक डैम बना रहे हैं, नए-नए बिजली के कारखाने लगवा रहे हैं।

मुफ्त की रेवड़ी बांटने का शॉर्टकट नहीं

बकौल प्रधानमंत्री मोदी, इस बात की खुशी है कि देश में जहां भी हमारी डबल इंजन की सरकार हैं, वो विकास के लिए इतनी मेहनत कर रही हैं। डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का शॉर्टकट नहीं अपना रही, डबल इंजन की सरकार, मेहनत करके राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+