CJP प्रोटेस्ट में 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का बुरा हाल, पैसों के लिए कर रही गलत काम! कहा-मजबूरी है
Neeshu Azad New Controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिनों तक चले प्रोटेस्ट के बाद अब सारे प्रदर्शनकारी अपने-अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन प्रदर्शन से जुड़े लोग और उनलोगों से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 'मोदी की तेरहवीं का खाना' वाले वीडियो से चर्चा में आईं नीशू आजाद एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कम्युनिटी का प्रचार है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीशू आजाद एक ट्रेडिंग चैनल को प्रमोट करती नजर आ रही हैं और दावा कर रही हैं कि उन्होंने एक ही दिन में 50 हजार रुपये का मुनाफा कमाया। ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस दावे पर सवाल उठाए। इसके बाद नीशू ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है, इसलिए वह कुछ दिनों के लिए ऐसे प्रमोशनल वीडियो कर रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

नीशू आजाद ने 50 हजार कमाने का किया दावा
वायरल वीडियो में निशु आजाद कहती हैं, "मैं पिछले कुछ दिनों से 'ट्रेडर राज' की ट्रेडर कम्युनिटी को फॉलो कर रही हूं और आज मेरा एक ही दिन के अंदर 50,000 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। अगर आप भी ट्रेडिंग सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए 'Learn More' बटन पर क्लिक करके कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: मोदी की तेरहवीं मनाने वाली लड़की को मकान मालिक ने दिखाई औकात! रोकर लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके दावे की सत्यता पर सवाल उठाए और लोगों को ऐसे निवेश संबंधी प्रचार से सावधान रहने की सलाह दी। लगातार सवाल उठने के बाद नीशू आजाद ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, "सब लोग पूछ रहे हैं कि मैं यह प्रमोशन क्यों कर रही हूं। पिछले तीन साल से मैं सामाजिक काम कर रही हूं, लेकिन अभी मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए मैं सिर्फ एक-दो दिन के लिए यह प्रमोशन कर रही हूं। इसके बाद मेरा सामाजिक काम पहले की तरह चलता रहेगा।"
CJP प्रदर्शन के दौरान हुई थीं वायरल
इससे पहले जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद का एक वीडियो काफी चर्चा में आया था। उस वीडियो में वह प्रदर्शन स्थल पर भोजन दिखाते हुए कहती सुनाई दी थीं, "तो गाइज, आप देख सकते हो ये मोदी की तेरहवीं का खाना है। अगर किसी को एन्जॉय करना हो तो यहां आकर समोसा खा सकते हैं।" यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इसके बाद नीशू ने दावा किया है कि उनके मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया है।
उठ रही जांच की मांग
ट्रेडिंग चैनल के प्रचार वाले वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे प्रमोशनल कंटेंट की जांच की मांग की है। कुछ लोगों का कहना है कि निवेश से जुड़े किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि किए बिना लोगों को पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: 'कपड़े उतार इसके, इसकी परेड निकालेंगे', रुचि तिवारी के साथ नेहा बोरा की बदसलूकी का वीडियो वायरल


Click it and Unblock the Notifications
