'कांग्रेस के युवराज ने सिखों का अपमान किया', गद्दार मुद्दे पर PM Modi बोले- नफरत उगलते हैं गांधी परिवार के लोग

लोकसभा में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को "गद्दार दोस्त" बताया था। 2024 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने बिट्टटू को गद्दार कहे जाने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है।

वहीं 5 फरवरी (गुरुवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्‍त कहे जाने पर नाराजगी जताते हुए सदन में राहुल गांधी को युवराज संबोधित करते हुए फटकार लगाई। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के युवराज ने सिखों का अपमान किया है। गांधी परिवार के लोग नफरत उगलते हैं।

pm modi

पीएम मोदी बोले- उन्‍होंने महात्मा गांधी का उपनाम चुराया है

पीएम ने आरोप लगाया कि "चोरी जिनका पुश्तैनी धंधा है", उन लोगों ने एक गुजराती और महात्मा गांधी का उपनाम चुराया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसे तत्वों को अच्छी तरह पहचानती है और उन्हें 'पटक' सकती है।

'कितने भी नारे लगा लो, कब्र तुम नहीं खोद पाओगे'

पीएम मोदी ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए चुनौती देते हुए कहा "कितने भी नारे लगा लो, मोदी की कब्र तुम नहीं खोद पाओगे।" उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों, विशेषकर माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही उनके आलोचकों को 'चुभता' है।

राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को क्‍या-क्‍या कहा था?

दरअसल, 4 फरवरी (बुधवार) को संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुआ। राहुल गांधी ने बिट्टू को "मेरा गद्दार दोस्त" कहा, जिस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए उन्हें "देश का दुश्मन" करार दिया।

"यहां एक गद्दार जा रहा है, इसका चेहरा देखिए..."

यह वाकया कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ। राहुल गांधी ने बिट्टू को देखते ही उनसे कहा, "यहां एक गद्दार जा रहा है, इसका चेहरा देखिए।" इसके बाद, उन्होंने हाथ बढ़ाया और बोले, "नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस आ जाओगे (कांग्रेस में)।" इस पर बिट्टू ने राहुल से हाथ मिलाने से मना कर दिया और अपनी नाराजगी दिखाते हुए सीधे संसद परिसर में चले गए।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी पर करारा जवाब दे‍ते हुए कहा था कि शहीद के पोते को गद्दार कहने वाले राहुल गांधी देश के दुश्‍मन हैं।

शहीद बेअंत सिंह के पोते हैं रवनीत सिंह बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। दादा बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इन गहरा आघातों के बावजूद, रवनीत सिंह बिट्टू ने 2007 में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजनीति में कदम रखा हालांकि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+