पीएम मोदी बोले पांच अप्रैल को 9 मिनट के लिए लाइट स्विच ऑफ करें, सोशल मीडिया पर जनता ने दिया ऐसे जवाब
नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान पहली बार जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी कोरोना संकट के बीच तीसरी बार जनता से मुखातिब हुए। पीएम ने इस दौरान सभी देशवासियों से अपील की कि पांच अप्रैल को रात नौ बजे सभी लोग नौ मिनट के लिए अपने-अपने घरों की बिजली के सभी स्विच ऑफ कर दें। पीएम मोदी की इस अपील पर सोशल मीडिया भी अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है।
Recommended Video

रात नौ बजे को नौ मिनट तक रोशनी
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए सभी लोग अपने घरों की बिजली को बंद कर दें। इसकी जगह वह सिर्फ एक मोमबत्ती, दीपक या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट को ही ऑन करें। पीएम मोदी के मुताबिक ऐसा करना कोरोना वायरस के खिलाफ देशवासियों की तरफ से चल रहे युद्ध का प्रतीक होगा। पीएम मोदी ने कहा, 'उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं।'
सोशल डिस्टेंसिंग को न भूलने की सलाह
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से पांच अप्रैल को सोशल डिस्टेंसिंग न भूलने के लिए भी कहा है। उनके शब्दों में, 'मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाजे, बालकनी से ही इसे करना है।' उन्होंने जनता से अपील की, 'सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है और सोशल डिस्टेंसिंग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।'
जनता को बताया जर्नादन
पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होती है। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो,तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए।' पीएम मोदी की इस अपील पर लोग अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों से अपनी-अपनी बालकनी में उन तमाम लोगों के लिए तालियां बजाने के लिए कहा था जो इस समय कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में लगातार सक्रिय हैं। डॉक्टर, सफाईकर्मी, वेंडर्स और ऐसे तमाम लोगों के लिए 22 मार्च को शाम पांच बजे बालकनी में खड़े होकर तालियों और दूसरे माध्यमों से अभार जताया था।
लॉकडाउन के लिए कहा धन्यवाद
पीएम मोदी ने लॉकडाउन में जनता की तरफ से दिखाए गए सब्र और साहस के लिए उनका धन्यवाद भी अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए की जा रही कोशिशों के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं।' इस समय दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है। पीएम मोदी इस संबोधन से पहले 19 मार्च को जनता से मुखातिब हुए और उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने 24 मार्च को फिर जनता को संबोधित किया और इसी समय तीन हफ्तों के लॉकडाउन का ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications