भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी का आह्वान, लालकिले से झारखंड चुनाव अभियान का शंखनाद
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भगवान बिरसा मुडा को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने जा रहे हैं और उनसे बड़ी प्रेरणा हमारे लिए कोई नहीं हो सकता है। गौर करने वाली बात है कि झारखंड में इसी वर्ष विधान सभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी के भाषण को चुनावों के शंखनाद के तौर पर भी देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1957 के स्वतंत्रता आंदोलन के पहले भी अंग्रेजों की नाक में दम करने वाला हमारा एक आदिवासी युवक था। महज 20-22 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम ला दिया था। जिन्हें आज लोग भगवान बिरसा मुंडा के रूप में पूजा करते हैं। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आ रही है।

यह हम सबके लिए प्रेरणा का कारण बने, समाज के प्रति छोटे से छोटा व्यक्ति भी देश के लिए कैसी जज्बा रखता है, उसकी प्रेरणा भगवान बिरसा मुंडा से बेहतर कौन हो सकता है। हम भगवान बिरसा मुंड की जब 150वीं जयंती मनाएं तो समाज के प्रति हमारा ममभाव बढ़े, समाज के गरीब, पिछड़े, दलितों सबको साथ लेकर चलें।
गौर करने वाली बात है भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1975 में झारखंड के उलिहातु में हुआ था। उन्हें भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। वो आदिवासी क्रांति के जननायक थे, उन्हें आदिवासी जनजाति भगवान का दर्जा देती है। महज 24 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को बिरसा मुंडा का रांची की जेल में निधन हो गया था।
झारखंड सहित पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा को महान क्रांतिकारी के रूप में याद किया जाता है। लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को याद किया, उसे आगामी झारखंड के चुनावों के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी के इस आह्वान के साथ ही झारखंड चुनाव अभियान का शंखनाद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications