'...उनकी तरह मुझे भी काशी में सेवा करने का मौका', पंडित मालवीय पर पुस्तक विमोचन के दौरान बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पंडित मदन मोहन मालवीय (Pandit Madan Mohan Malviya) की 162वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर लिखी 11 खंडों की पत्रिका जारी की। इस मौके पर मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर समेत कई बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंच से सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जीवन आदर्शों से भरा था। पीएम ने कहा कि उन्ही की तरह मुझे भी काशी की सेवा करने का मौका मिला है।
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पंडित मदन मोहन मालवीय पर लिखी पुस्तक श्रंखला के विमोचन के मौक पर पीएम मोदी ने उन्हें (मालवीय) याद किया। पीएम ने कहा कि काशी की महामना लंबे समय तक सेवा की और अब ऐसी ही मौका सौभाग्य से मुझे भी मिला है।
पंडित मदन मोहन मालवीय को लेकर पुस्तक के 11 खंडों में क्या है?
'लेक्टेड वर्क्स ऑफ पंडित मदन मोहन मालवीय'बुक सिरीज में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के लेख, भाषण उनकी पत्रिका अभ्युदय के के कुछ विशेष अंश, पैम्फलेट और पुस्तिकाओं समेत उनके विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान किए गए प्रयासों को संकलित किया गया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'कलेक्टेड वर्क्स ऑफ पंडित मदन मोहन मालवीय' के 11 खंडों में ज्ञापन सहित उनके अप्रकाशित पत्र, लेख और भाषण शामिल हैं; 1907 में उनके द्वारा प्रारम्भ किये गये हिन्दी साप्ताहिक 'अभ्युदय' की संपादकीय सामग्री; समय-समय पर उनके द्वारा लिखे गए लेख, पैम्फलेट और पुस्तिकाएं, 1903 और 1910 के बीच आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत की विधान परिषद में दिए गए सभी भाषण, रॉयल कमीशन के समक्ष दिए गए बयान, 1910 और 1920 के बीच इंपीरियल विधान परिषद में बिलों की प्रस्तुति के दौरान दिए गए भाषण, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले और बाद में लिखे गए पत्र, लेख और भाषण, और 1923 और 1925 के बीच उनके द्वारा लिखी गई एक डायरी शामिल की गई है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया प्रकाशन
'कलेक्टेड वर्क्स ऑफ पंडित मदन मोहन मालवीय' के 11 खंड हैं।। ये द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रोजी दोनों भाषाओं में है। इसका प्रकाशन महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों और मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था महामना मालवीय मिशन द्वारा किया गया। प्रख्यात पत्रकार राम बहादुर राय के नेतृत्व में मिशन के तहत पंडित मदन मोहन मालवीय के मूल साहित्य पर काम किया है। इन पुस्तकों का प्रकाशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशन विभाग द्वारा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications