स्मृति ईरानी के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रद्द
नई दिल्ली। महज एक हफ्ते पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से एचआरडी मंत्रालय गया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी द्वारा चुने गये सीबीएसई के नये चेयरमैन के चयन को भी रद्द कर दिया है। यही नहीं बल्कि इस पूरी प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया है।

कैबिनेट की कमेटी के चुनाव जिसमें प्रधानमंत्री को आखिरी फैसला लेने का अधिकार होता है ने डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह का सीबीएसई के अगले मुखिया की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग द्वारा एचआरडी मंत्रालय को जो पत्र प्राप्त हुआ उसमें लिखा गया है कि इस पद को केंद्रीय स्टाफिग स्कीम के जरिए भरा जाएगा, अर्थात मौजूदा नियुक्ति को रद्द किया जाता है।
सीबीएसई पिछले डेढ़ साल यानि दिसंबर 2014 से बिना पूर्णकालिक चेयरमैन के काम कर रहा है। इस पद के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर का अधिकारी होना चाहिए जिसके पास कम से कम तीन साल का शैक्षिक प्रशासन में अनुभव हो।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद करीबी माने जाने वाली स्मृति ईरानी के फैसले को खुद प्रधानमंत्री ने रद्द किया है उसके बाद राजनैतिक सरगर्मी क्या करवट लेती है। आपको बता दें कि अमेठी में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने स्मृति ईरानी को अपनी छोटी बहन बताया था।












Click it and Unblock the Notifications