'इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं', PM modi ने विदेश यात्रा पर टैक्‍स लगाए जाने के दावों को किया खारिज

PM Modi Foreign Travel Tax: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर नए सेस या टैक्स लगाए जाने की खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है।उन्होंने मीडिया रिपोर्ट को "पूरी तरह गलत" बताते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। इस दावे के सामने आने के बाद संबंधित मीडिया आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली और माफी भी जारी की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म 'X' पर किसी भी अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया।पीएम मोदी बोले- इस दावे में "रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है" और ऐसी किसी भी नीति पर विचार नहीं किया जा रहा है।

PM Modi

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस 'व्यवसाय में सुगमता' और 'जीवन जीने में सुगमता' को बढ़ाने पर है, न कि यात्राओं पर किसी प्रकार के प्रतिबंध या कर लगाने पर।

खबरों में विदेश यात्रा को लेकर क्‍या किया गया था दावा?

यह विवाद उस समय सामने आया जब CNBC-TV18 ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि विदेशी यात्रा पर कर या सेस लगाने का प्रस्ताव उच्च सरकारी स्तरों पर विचाराधीन है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इसका उद्देश्य राजकोषीय दबावों को कम करना और आयात लागत नियंत्रित करना हो सकता है। हालांकि, प्रधानमंत्री की ओर से सार्वजनिक खंडन के कुछ ही मिनटों बाद चैनल ने अपनी खबर को वापस लेते हुए गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की थी अपील

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में नागरिकों से ऊर्जा संसाधनों के संयमित उपयोग, अनावश्यक विदेशी यात्रा से बचने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने इसे देशहित में जिम्मेदार जीवनशैली का हिस्सा बताया था। इस बीच हाल ही में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में भी 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, जिससे आर्थिक दबाव का मुद्दा भी चर्चा में बना हुआ है।

PM Trip Expenditure: 5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, कितना पैसा होगा खर्च? पुरानी यात्राओं में क्या रहा हिसाब?
PM Trip Expenditure: 5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, कितना पैसा होगा खर्च? पुरानी यात्राओं में क्या रहा हिसाब?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+