NDA के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी का बड़ा दावा, दूसरे चरण के मतदान के बाद क्या बोले? जानिए

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की कुल 88 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में अधिकतर राज्यों में वोटिंग प्रतिशत ठीक रहा। हालांकि पहले चरण की तुलना में मतदान करने कम लोग निकले। वहीं सेकेंड फेस के मतदान के बाद पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में दूसरा चरण बहुत अच्छा बताया और कहा की चुनाव एनडीए के पक्ष में हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा, "दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा। भारत भर के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया। एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है। मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।"

PM Modi regarding NDA performance

पीएम ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं। बता दें कि पीएम ने 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के बाद इसी तरह का दावा करते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को वोट दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+