'देश में सबसे बड़ी आबादी गरीबों की', जाति गणना पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कांग्रेस को घेरा

PM Modi On Bihar Caste Census: बिहार में गांधी जयंती (02 अक्टूबर) के मौके पर जाति आधारित सर्व की रिपोर्ट पेश की गई। जिसके एक दिन बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जातिगत जनगणना पर पहली बार बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में गरीबी से बड़ी कोई आबादी नहीं है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जाति आधारित गणना को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या कांग्रेस अब मुसलमानों का हक कम करना चाहती है?

Bihar Caste Census

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा, "कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।"

इसी के साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बयान को याद दिलाते हुए कहा," कल से कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) कह रहे हैं 'जितनी आबादी, उतना हक'... मैं सोच रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या सोच रहे होंगे?"

'अल्पसंख्यकों के अधिकार कम करना चाहते हैं?'

Recommended Video

    'देश में सबसे बड़ी आबादी गरीबों की', जाति गणना पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कांग्रेस को घेरा

    पीएम मोदी ने कहा, "वह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि समुदाय की आबादी तय करेगी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसका होगा तो अब वे (कांग्रेस) ऐसा करके अल्पसंख्यकों के अधिकार कम करना चाहते हैं?"

    कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

    पीएम मोदी कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि क्या वे अल्पसंख्यकों को हटाना चाहते हैं?... तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदुओं को आगे आना चाहिए और अपने सभी अधिकार लेने चाहिए?... मैं दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी अब कांग्रेस के लोगों द्वारा नहीं चलाई जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुंह बंद करके बैठे हैं, ना तो उनसे पूछा जाता है और न ही यह सब देखकर बोलने की हिम्मत करते हैं। अब कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+