PM Modi मालदीव से दिल्ली के बजाय सीधे तमिलनाडु क्यों पहुंचे? जानें हर सवाल का जवाब
PM Modi In Tamil Nadu Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के सफल दौरे के बाद सीधे तमिलनाडु पहुंच गए हैं। दो दिनों के अपने दौरे में पीएम प्रदेश को कई बड़ी सौगात देंगे। साथ ही, वह बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे। प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और इसे देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में समर्थन जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद भी कई बार प्रदेश का दौरा किया है। एआईएडीएमके के नेता भी बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद सत्ता में वापसी के दावे कर रहे हैं।
पीएम मोदी शनिवार रात तूतीकोरिन से त्रिची हवाई मार्ग से पहुंचें। यहां एयरपोर्ट से सीधे पीएम कलेक्टर ऑफिस रोड के एक होटल में रात्रि विश्राम किया। अगली सुबह होटल से एयरपोर्ट तक रोड शो में हिस्सा लिया, जिसमें भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PM Modi के दौरे के लिए बीजेपी कर रही जोरदार तैयारी
पीएम मोदी के दौरे के लिए प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ता जमकर मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने गठबंधन भी किया है और पीएम कई बार तमिल भाषा और प्रदेश के लिए अपना सम्मान जाहिर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि तमिलनाडु के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर अन्नामलाई को बड़ा पद दिया जा सकता है।
Prime Minister Narendra Modi tweets, "This evening and tomorrow, I will be attending various programmes in Tamil Nadu. I will reach Thoothukudi in a short while, where a series of vital infrastructure projects will be dedicated to the nation. This includes the new terminal… pic.twitter.com/McilQ1SuOz
— ANI (@ANI) July 26, 2025
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी कुछ नहीं', राहुल गांधी के इस बयान के क्या है मायने, आंकड़ों से समझिए किसमें कितना है दम?
PM Modi का त्रिचि में भव्य रोड शो
तमिलनाडु में अब तक बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है, लेकिन बीजेपी के जनाधार में जरूर विस्तार हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को तमिलनाडु में 11% वोट शेयर मिला, जबकि NDA गठबंधन को लगभग 18.27% वोट शेयर मिला था। पार्टी ने प्रदेश में पहली बार डबल डिजिट वोट शेयर पाया था। चुनावी सफलता के लिए पार्टी ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन भी किया है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर अन्नामलाई की जगह पर नैनार नागेंद्रन को अध्यक्ष बनाया गया है।
PM Modi तमिलनाडु को देंगे 4,800 करोड़ की सौगात
⦁ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
⦁ आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
⦁ देश को दो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाएं समर्पित करेंगे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-36 के सेथियाथोपे से चोलापुरम तक 50 किमी हिस्से को चार लेन में विकसित किया गया है। इसे विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।
⦁ दूसरी परियोजना एनएच-138 के 5.16 किमी तूतीकोरिन पोर्ट रोड को छह लेन में चौड़ा किया गया है, जिसकी लागत लगभग 200 करोड़ रुपये है।
⦁ विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर 285 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 6.96 एमएमटीपीए माल प्रबंधन क्षमता वाले नॉर्थ कार्गो बर्थ-3 का उद्घाटन करेंगे तथा दक्षिण तमिलनाडु में तीन प्रमुख रेलवे अवसंरचना परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे, जिससे सतत और प्रभावी कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
⦁ पीएम कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई तीन और चार (2×1000 मेगावाट) से बिजली की निकासी के लिए अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली (आईएसटीएस) की आधारशिला रखेंगे।
यह भी पढ़ें: 'PM Modi सिर्फ दिखावा, असल में कुछ नहीं' राहुल गांधी का मोदी पर तीखा हमला, OBC समाज के लिए जताया अफसोस












Click it and Unblock the Notifications