कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में केरल सरकार की कोशिशों के कायल हुए पीएम मोदी, तारीफ में कहीं ये बातें
नई दिल्ली, मई 5। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ केरल सरकार के प्रयासों और वैक्सीन की बर्बादी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ की है। बुधवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन की बर्बादी को कम करने में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सों का उदाहरण प्रस्तुत करते देखना अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीकों की बर्बादी कम करना महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने इस ट्वीट में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को टैग भी किया है।
Recommended Video

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर पीएम ने दिया है रिप्लाई
आपको बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि राज्य को केंद्र सरकार से टीकों की 73,38,806 खुराकें मिली और उपलब्ध अतिरिक्त खुराकों का भी इस्तेमाल करते 74,26,164 खुराकें दी गईं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों खासकर नर्सो की सराहना की थी।
केरल में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
आपको बता दें कि केरल में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। केरल में नए मरीजों का ताजा आंकड़ा 37,190 है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर चार मई से नौ मई तक राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी मंगलवार से लागू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications