Gujarat News: सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध गांव में PM Modi का प्लान 'S', देखिए घरों की छतों में छिपा 'राज'
PM Modi Plans s in Gujarat village Modhera sun temple solar plant see rooftops
गुजरात (Gujarat) का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर जिस गांव में है वो अब देश में एक खास रिकॉर्ड के लिए अब जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे से इसे एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुजरात का ये वही गांव होगा जहां से पीए मोदी अपने प्लान 'S' की शुरुआत करेंगे। गांव के घरों की छतों के देखते ही पता चल जाता है कि यहां किसी खास योजना के तहत काम हो रहा है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी की प्लान एस क्या है? जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर को होने जा रही है।

चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई वाला गांव
दुनिया में सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध गुजरात का मोढेरा गांव पूर्णतया सौर्य ऊर्जा वाला गांव बनने जा रहा है। यहां अब सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे बिजरी की सप्लाई सुनिश्चित होगी। ये सब प्रधानमंत्री के प्लास 'एस' के कारण संपन्न होने जा रहा है।

9 अक्टूबर को PM Modi करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान 9 अक्टूबर को वे मोढेरा को सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे। केंद्र की इस योजना से मोढेरा सूर्य मंदिर समेत गांव के सभी घरों में सौर ऊर्जा निर्मित बिजरी का उपयोग किया जाएगा।

केंद्र और राज्य ने मिलकर बनाया सोलर विलेज
मोढेरा 9 अक्टूबर को सोल विलेज घोषित हो जाएगा। यानी कि ये गांव बिजली के लिए पूर्णतया सूर्य ऊर्जा पर निर्भर होगा। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर इस योजना को धरातल पर उतारा है। इसे दो चरणों में इस सोलर विलेज बनाया है।

80.66 करोड़ की योजना
मोढेरा को नई पहचान देने के लिए सरकार ने 80.66 करोड़ रुपये खर्च कर सोलर प्लांट की योजना तैयार की है। इस परियोजना को'सोलराइजेशन ऑफ मोढेरा सन टेम्पल एंड टाउन' का नाम दिया गया है। गुजरात सरकार ने इसके लिए 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की। गुजरात में मेहसाणा के सुजानपुरा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ इस सौर ऊर्जा परियोजना को चलाया जाएगा। जो कि सूर्य मंदिर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है।

1300 घरों में 1 KV का सोलर रूफटॉप
मोढेरा के सभी 1300 घरों पर एक किलोवॉट की क्षमता वाला सोलर रूफटॉप सिस्टम लगा है। जिसके माध्यम से दिन में बिजली आपूर्ति की जाती है और शाम को बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के जरिए घरों में बिजली की आपूर्ति होती है।

3-डी प्रोजेक्शन से मोढेरा का इतिहास
मोढ़ेरा सूर्य मंदिर में रोजाना शाम 6 से 10 बजे तक आकर्षक लाइटिंग दिखेगी। हर रोज 3-डी प्रोजेक्शन के जरिए मोढ़ेरा के समृद्ध इतिहास से पर्यटकों को रूबरू कराया जाएगा। 3डी प्रोजेक्शन का समय 30 मिनट होगा।
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications