PM Modi Threat: दिल्ली में प्रचंड जीत-US में अब दौरा, PM मोदी के विमान को आतंकी धमकी, एक हिरासत में

PM Modi Plane Attack Threat: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल मिला। कॉल में दावा किया गया कि आतंकी पीएम मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को 11 फरवरी को एक कॉल मिली, जिसमें चेतावनी दी गई कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के दौरान उनके विमान पर आतंकी हमला हो सकता है। पुलिस ने इस कॉल को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया। पुलिस ने कॉल करने वाले को हिरासत में ले लिया गया, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

PM Modi Plane Attack Threat

PM Modi US Visit: PM मोदी का अमेरिका दौरा

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की, फिर पेरिस में एआई एक्शन समिट और भारत-फ्रांस सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता की।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात:

  • एआई टेक्नोलॉजी के जरिए भारत में संभावनाओं पर चर्चा हुई।
  • गूगल और भारत के "डिजिटल परिवर्तन" पर संयुक्त सहयोग की बात हुई।

UP CM Yogi Adityanath Death Threat: योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी हिरासत

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का 20 साल का युवक सुनील गुर्जर था।

  • यूपी एसटीएफ और साइबर टीम ने मौबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को हिरासतकर लिया।

  • पूछताछ में आरोपी ने कहा कि "उसे देश का सबसे बड़ा डॉन बनना है"।
  • पुलिस आरोपी के बैंक अकाउंट और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसे किसी आतंकी संगठन से फंडिंग तो नहीं मिली।
  • दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद और प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से पहले सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। जहां एक तरफ पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी मिली, वहीं योगी आदित्यनाथ को भी धमकी देने वाला आरोपी हिरासतहुआ। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी खतरे को टाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+