PM मोदी ने फिर जीते लाखों दिल, नई सुरंग में कूड़ा उठाकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश, Video

नई दिल्ली, 19 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की मेन टनल और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी की उस वक्त दिल जीतने वाली तस्वीर सामने आई, जब उन्होंने नई सुरंग में पड़ा कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

modi

Recommended Video

      PM Modi ने Delhi को दी बड़ी सौगात, Pragati Maidan Tunnel का उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी | *News

      पीएम मोदी ने दिल्ली में प्रगति मैदान 'इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर' के तहत लॉन्च की गई ITPO की नई सुरंग का दौरा किया। इस दौरान उनकी नजर वहां पड़े कूड़े-कचरे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे उस कूड़े को उठाया। उसके बाद आगे जाकर उनको वहां एक प्लास्टिक की पानी की खाली बोतल मिली, जिसको भी पीएम ने उठाकर लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया। देखिए पीएम मोदी का दिल जीतने वाला वीडियो...

      'यह नया भारत है...'

      वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तोहफा मिला है। इतने कम समय में इस कॉरोडोर को तैयार करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के आसपास यह कॉरिडोर बना है, वे सड़कें दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कें हैं। इस सभी मुश्किलों के बीच कोरोना आ गया। लेकिन, यह नया भारत है। समस्याओं का समाधान भी करता है, नए संकल्प भी लेता है और उन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रयास भी करता है।

      ट्रैफिक और जाम से मिलेगी मुक्ति

      आपको बता दें कि टनल की लंबाई 1.6 किलोमीटर है, जिससे आप इंडिया गेट, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की यात्रा करते वक्त आईटीओ, मथुरा रोड, भैरों मार्ग के ट्रैफिक से बच सकेंगे। पीएमओ के मुताबिक प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना पर 920 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+