Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि
गुजरात। स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 144वीं जयंती है। देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री केवड़िया में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थल (सरदार पटेल की प्रतिमा) पहुंचे हैं।
Recommended Video

इस मौके पर प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के केवड़िया में एकता दिवस (rashtriya ekta diwas) के आयोजन में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट को देखा। इसके बाद वह पुलिस मेमोरियल मोमेंटो की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। फिर वह 9 बजे पुलिस अधिकारियों और आम जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे वापस केवड़िया के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें आजादी के समय देश छोटी-छोटी 562 रियासतों में बंटा हुआ था। ब्रिटिश शासन ने इनके सामने विकल्प रखा था कि ये भारत या पाकिस्तान में से किसी एक को चुन लें। ऐसे में कई रियासतें भारत तो कुछ पाकिस्तान में शामिल होना चाहती थीं। लेकिन कई स्वतंत्र रहना चाहती थीं। एक समस्या ये भी थी कि कुछ रियासतें काफी दूर होने के बावजूद पाकिस्तान में शामिल होना चाहती थीं।
ऐसे में इस समस्या का निदान सरदार पटेल ने किया और भारत में इन रियासतों का विलय कर उन्हें एकता के सूत्र में बांधा। इस काम में उन्हें काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपनी बुद्धि और अनुभव के बल पर इसमें सफलता हासिल की। भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने के पीछे उनकी सबसे बड़ी भूमिका थी। सरदार पटेल की कही बातें आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देती हैं। उनकी याद में देश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications