Parakram Diwas : अंडमान के 21 द्वीपों का नामकरण, नेताजी को समर्पित 'राष्ट्रीय स्मारक' का अनावरण करेंगे PM मोदी
23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण करेंगे।

PM Modi Parakram Diwas के मौके पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नामकरण समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि पराक्रम दिवस 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शरीक होंगे।
नेताजी की स्मृति में राष्ट्रीय स्मारक
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान में कहा गया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस बेमिसाल कृति को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Recommended Video

अमर शहीदों के सम्मान में नामकरण
PMO के अनुसार, पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री 23 जनवरी की सुबह 11 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण करेंगे। इन द्वीरों के नाम परम वीर चक्र से सम्मानित अमर शहीदों के नाम पर रखे गए हैं।
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर नामकरण
सरकार ने कहा, भारत के रियल लाइफ हीरो को उचित सम्मान मिले, प्रधानमंत्री इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसी भावना के साथ 21 सबसे बड़े अज्ञात द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर होगा। सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा और इसी क्रम में बाकी द्वीपों के नाम भी रखे जाएंगे।
सपूतों को चिरस्थायी श्रद्धांजलि
PMO के मुताबिक नामकरण देश के नायकों के प्रति एक चिरस्थायी श्रद्धांजलि होगी, जिनमें से कई सपूतों ने भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया ।
जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान के द्वीपों का नाम रखा गया है उनके नाम पर एक नजर-
- मेजर सोमनाथ शर्मा
- सूबेदार और मानद कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एमएम.
- सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे
- नायक जदुनाथ सिंह
- कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
- कैप्टन जीएस सलारिया
- लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा
- सूबेदार जोगिंदर सिंह
- मेजर शैतान सिंह
- (Company Quartermaster Havildar alias CQMH)अब्दुल हमीद
- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर
- लांस नायक अल्बर्ट एक्का
- मेजर होशियार सिंह
- सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
- फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों
- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
- नायब सूबेदार बाना सिंह
- कैप्टन विक्रम बत्रा
- लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे
- सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार
- सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कैप्टन) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव
5 साल पहले पीएम मोदी ने बदला नाम !
बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनजर 2018 में प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति के सम्मान में रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप करने का ऐलान किया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications