पंडित नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। आज उनकी 56वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, हालांकि लॉकडाउन की वजह से कहीं भी श्रद्धांजलि समारोह आयोजित नहीं होगा। वहीं पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

Recommended Video

    Jawaharlal Nehru Death Anniversary: नेहरू जी ने Bharat को ऐसे बनाया ताकतवर | वनइंडिया हिंदी
    modi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि। वहीं राहुल गांधी ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता और पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश को ऐसे बड़े संस्थान दिए हैं, जो देश के काम आ सकें। मैं देश के महान बेटे को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।

    हार्ट अटैक से हुआ निधन
    पंडित नेहरू 26 मई 1964 को देहरादून से चार दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे। जनवरी में उनको हार्ट अटैक आया था। तब से उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहती थी। 26 मई को भी वो थके हुए लग रहे थे। रात करीब 8 बजे वो अपने आवास पर पहुंचे। उस दिन रातभर वो बेचैन थे। रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई की सुबह 6.30 बजे उन्हें पेरालिटिक अटैक हुआ और फिर बाद में हार्ट अटैक। उस दौरान इंदिरा गांधी उनके साथ थीं। उन्होंने तुरंत तीन डॉक्टरों का बुलाया। कई घंटों की कोशिश के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+