Mahatma Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्मदिन पर याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा कि लाल बहादुर शास्त्रीजी ने देश के किसानों और जवानों को प्रेरित किया, उन्होंने देश को एक कुशल नेतृत्व दिया। वहीं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने लिखा कि मैं बापू को नमन करता हूं, उनके विचारों और सिद्धांतों ने दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications