World Radio Day: रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का शानदार माध्यम, पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो एक शानदार माध्यम है जो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करता है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो एक शानदार माध्यम है जो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करता है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से कहा, 'विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं! सभी रेडियो श्रोताओं और उन सभी को शुभकामनाएं जो रेडियो को नवीन सामग्री और संगीत से गुलजार रखते हैं। यह एक शानदार माध्यम है, जो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से रेडियो के सकारात्मक प्रभावों का अनुभव करता हूं।' इस बार विश्व रेडियो दिवस की थीम 'नया विश्व, नया रेडियो' रखी गई है।

Recommended Video

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निजी तौर पर रेडियो के सकारात्मक प्रभावों को अनुभव किया। आपको बता दें कि साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्टीय दिवस के रूप में अपनाए जाने के बाद हर साल 13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात: वोटिंग बिना ही निकाय चुनाव जीती भाजपा की प्रत्याशी, कांग्रेस-आप के उम्मीदवार न होने पर फैसला
रेडियो दिवस के रूप में क्यों चुना गया 13 फरवरी का दिन
13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि साल 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र रेडियो को दोवारा स्थापित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 जनवरी, 2013 को यूनेस्को के इस दिन को 'विश्व रेडियो दिवस' बनाने के प्रस्ताव का आधिकारिक रूप से समर्थन किया था।
दुनिया में आज संचार के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, टेलीविजन और मोबाइल ने संचार के माध्यम में क्रांति लाने का काम किया है लेकिन आज भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। देशभर में आज भी रेडियो सुननेवालों की भारी तादाद है। अगर बात केवल भारत की करें तो देश के सुदूर इलाकों में जहां टेलीविजन और मोबाइल की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां रेडियो मनोरंजन और संचार का अहम माध्यम बना हुआ है। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से आज लाखों भारतीय रेडियो के माध्यम से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications