Pahalgam Attack: 'मिट्टी मैं मिला देंगे, मोदी फायर मोड', जानिए सोशल मीडिया पर PM मोदी पर क्या बोल रहे लोग
Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से आतंकवाद के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को बड़ी सजा मिलेगी।
पीएम मोदी के बिहार के मधुबनी में संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। सचिन नाम के एक यूजर ने लिखा, मिट्टी मैं मिला देंगे...नरेंद्र मोदी जी ऑन फायर मोड। एक यूजर ने लिखा, 'हमला करने वालों और साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी। न्याय अवश्य होगा।'

आतंक के खिलाफ़ एक दृढ़ रुख। आतंकवादियों की ज़मीन को मिट्टी में मिला देंगे। मनीष नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मोदी जी अंग्रेजी में बोल रहे हैं ताकि दुनिया सुन सके और स्पष्ट रूप से समझ सके। कोई अस्पष्टता नहीं।' वहीं, नेहा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'जय हनुमान जी की जय...पाकिस्तान का पक्का वाला इलाज करो मोदी जी।'
नागेंद्र पांडेय नाम के एक यूजर ने लिखा, भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित कर दी है। अब हमें बदला चाहिए मोदी जी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, मोदी जी की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी! बस इंतज़ार करो और देखो। वहीं, एक यूजर ने लिखा, प्रिय लकी अली, मोदी जी ने आपको बहुत बढ़िया मौका दिया है। आपके पास 48 घंटे हैं।
'मिलेगी कल्पना से भी बड़ी सजा'
पीएम मोदी ने पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोी ने कहा, 'हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुश्साहस किया है।' कहा कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीय को इच्छा शक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications