PM मोदी ने बताया नवीन पटनायक से क्यों हुए खफा, कहा- 'मैं अपने रिश्तों की बलि चढ़ाने को तैयार हूं...'
PM Narendra Modi News: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्र में सत्ता में लौटेगी और ओडिशा में सरकार बनाएगी, जहां एक साथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध साझा करने के बावजूद नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ गठबंधन नहीं करने के भाजपा के फैसले के बारे में बात की है।

पीएम मोदी ने अब ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ अपने रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि सीएम नवीन पटनायक से पीएम मोदी खफा हैं। अब पीएम मोदी ने कहा है कि, 'उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। राजनीति में, नेताओं के बीच संबंध अच्छे होने चाहिए।'
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ अपने संबंधों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,
"भारत के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और लोकतंत्र में हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। अब सवाल यह है कि क्या मुझे अपने रिश्ते बनाए रखने चाहिए या ओडिशा के भाग्य की चिंता करनी चाहिए। मैंने ओडिशा के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुद को समर्पित करने का फैसला किया है और अगर इसके लिए मुझे अपने रिश्तों का बलिदान देना पड़ा, तो मैं उनका त्याग करूंगा और चुनाव के बाद, मैं सभी को समझाऊंगा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।"
PM मोदी ने कहा- ओडिशा में पूरे सिस्टम को बंधक बना लिया गया है
पीएम मोदी ने ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक उन्होंने ओडिशा की पूरी व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। पीएम मोदी ने कहा,
''पिछले 25 सालों से ओडिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि एक टोली (समूह) ने पूरे ओडिशा सिस्टम पर कब्जा कर लिया है। ऐसा लगता है कि पूरे सिस्टम को बंधक बना लिया गया है। यह बहुत स्वाभाविक है कि अगर हमारी सरकार आएगी तो ओडिशा इससे बाहर आएगा और फिर यह फलेगा-फूलेगा।''
नवीन पटनायक ने 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में हैं। वह इस बार फिर से राज्य चुनावों में रिकॉर्ड छठे कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications