PM Modi Oath Ceremony: वंदे भारत लोको पायलट से लेकर ट्रांसजेंडर तक, मोदी के शपथ समारोह में ये भी रहेंगे मौजूद

PM Modi Oath Ceremony: भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह का वक्त शाम 7.15 बजे मुकर्रर हुआ है।

इस अवसर पर, भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। महान हस्‍ति‍यों के साथ ही एशिया के पहली महिला लोको पायलट, चेन्नई डिवीजन की एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, सफाई कर्मी और ट्रांसजेंडर भी मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं आमंत्र‍ित...?

PM Modi Oath Ceremony

लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन आमंत्र‍ित
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 8,000 विशेष अतिथियों में क‍िया गया है।

वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनों पर काम कर रहीं ऐश्वर्या एस मेनन ने वंदे भारत एक्सप्रेस और जनशताब्दी जैसी विभिन्न ट्रेनों के संचालन में 2 लाख से अधिक फुटप्लेट घंटे पूरे किए हैं। उन्होंने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत से लेकर अब तक इन पर भी काम किया है।

एशिया के पहली महिला लोको पायलट भी रहेंगी मौजूद
एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव कथित तौर पर समारोह के लिए आमंत्रित दस लोको पायलटों में से एक हैं। वह 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट भी हैं।

ट्रांसजेंडर से लेकर सफाई कर्मचारी तक रहेंगे मौजूद
एनडीटीवी की एक र‍िपोर्ट के मुताबि‍क, सूत्रों का दावा है क‍ि सफाई कर्मचारी, ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूर भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में 8,000 से अधिक अतिथियों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

इस समारोह में विभिन्न दक्षिण एशियाई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पहले ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। कथित तौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है।

नेहरू के बाद मोदी तीसरे बार सत्ता पर काबिज!
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने वाले दूसरे भारतीय हैं। हालांकि, जवाहरलाल नेहरू के विपरीत, यह एक गठबंधन सरकार होगी, क्योंकि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+