PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में बिन बुलाया मेहमान कौन? VIDEO देख दहल जाएगा दिल
PM Modi Oath Ceremony Non-Invited Guest Video:: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं। 9 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें, नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की व 71 सांसदों ने केंद्र के मंत्री पद की शपथ ली।
इस असवर पर, समारोह में पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के गणमान्य और विशेष आमंत्रित लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक बिन बुलाए मेहमान को देख सभी चौंक उठे। इस मेहमान ने सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। आखिर कौन है ये बिना बुलाया मेहमान?

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसद दुर्गा दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दास ने शपथ लेने के बाद कागजात पर हस्ताक्षर किया। तभी पीछे से एक जानवर टहलते हुए देखा गया। इससे जानवर की पहचान को लेकर चर्चा शुरू हो गई, कुछ लोगों ने कहा कि यह एक तेंदुआ था जबकि अन्य ने सोचा कि यह बिल्ली या कुत्ते जैसा कोई पालतू जानवर है।
सुरक्षा में बड़ी चूक!
खास बात यह है कि इस शपथ समारोह में पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के गणमान्य और विशेष आमंत्रित अतिथि गण भी विराजमान रहे। भारत के प्रधानमंत्री से लेकर राजनीति के दिग्गज उपस्थित रहे। ऐसे में किसी बिन बुलाए मेहमान की राष्ट्रपति भवन में चहलकदमी सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा करती है।
इन सांसदों ने भी ली शपथ
निम्नलिखित नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली: राज नाथ सिंह, अमित शाह , नितिन जयराम गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण , सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, किंजरापु राममोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी , मनसुख मंडाविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान और सीआर पाटिल। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जाधव प्रतापराव गणपतराव और जयंत चौधरी ने शपथ ली।
नए राज्य मंत्रियों में जितिन प्रसाद, श्रीपाद येसो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्ण पाल, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, चंद्र शेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, सुश्री शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हैं। , बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह, दुर्गादास उइके, रक्षा निखिल खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राज भूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन और पबित्रा मार्गेरिटा शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications