PM Modi Shapath Samaroh Live: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
PM Modi Oath Ceremony Live Updates: नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने सारी अटकलों पर ब्रेक लगा दिए हैं। खबर आ रही है कि खुद मल्लिकार्जुन भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिकरत करेंगे।

इससे पहले रविवार सुबह तक चर्चा हो रही थी कि इंडिया गठबंधन का कोई नेता प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समाारोह में नहीं जा रहा। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को मोदी शपथ ग्रहण में बुलाया गया है। हालांकि शनिवार को कांग्रेस कह रही थी कि अभी तक कोई न्योता नहीं मिला।
8 जून को कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिर्फ इंटरनेशनल लेवल के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण नहीं मिला। अगर इंडिया गठबंधन के नेताओं निमंत्रण आएगा तो हम इस पर गठबंधन में शामिल सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद फैसला लेंगे।
उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने शनिवार को साफ कर दिया था कि वे 9 जून को दिल्ली में होने वाले नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने तो यह तक कहा था कि उन्हें अभी तक निमंत्रण नहीं मिला और न ही तृणमूल कांग्रेस नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नहीं होगी। देश को बदलाव की जरूरत है। हम राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जैसा जनादेश आया है, उसके बाद तो नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications