Modi New Cabinet: पिछली दो सरकार में हाशिए पर था NDA, इस बार कितने सहयोगी नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?

Modi New Cabinet Oath: पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। रविवार (09 जून) शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी सहित 72 सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार 18 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

पीएम मोदी सहित 31 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। इस बार मोदी कैबिनेट में एनडीए सहयोगियों दलों के 12 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछली दो सरकार में हाशिए पर रहे एनडीए दलों को इस बार अच्छी खासी तरजीह मिली है।

NDA Leader Modi Cabinet oath

इन सहयोगी दलों को मिली जगह

बीजेपी के सहयोगी दलों में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में जेडीएस, जेडीयू, आरएलडी, शिवसेना शिंदे, हम, अपना दल, आजसू, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया और टीडीपी के नेता शामिल हैं।

कैबिनेट पद की शपथ

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, एलजेपी (रामविलास) के चिराग पासवान, जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और जीतन राम मांझी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

जबकि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में जयंत चौधरी और शिवसेना शिंदे से प्रतापराव गणपतराव जाधव ने शपथ ग्रहण की।

राज्य मंत्री

इसके अलावा राज्य मंत्री के तौर पर राम दास अठावले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया), अपना दल की अनुप्रिया पटेल, टीडीपी के राम मोहन नायडू, राम नाथ ठाकुर (जेडीयू), चंद्रशेखर चौधरी (आजसू) और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (तेदेपा) का नाम शामिल हैं।

पिछली दो सरकारों में हाशिए पर था गठबंधन दल

बता दें कि 2014 और 2019 की मोदी कैबिनेट में एनडीए के सहयोगी दलों को ना के बराबर कैबिनेट में मौका मिला था। पहले कार्यकाल (2014) में मोदी कैबिनेट के 71 मंत्रियों में से सिर्फ पांच ही मंत्री गठबंधन दलों से थे। जबकि दूसरे कार्यकाल 2019 में 20 सहयोगी दलों के 52 सांसद थे, लेकिन महज दो सांसदों को जगह मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+