पीएम मोदी के राज में खुश है आम आदमी : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। 100 दिन के कामकाज की समीक्षा में आई आलोचना का बचाव करने एम वेंकिया नायडू सामने आए हैं। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने उन सभी आरोपों से इंकार किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में सवालों का सामना करने से कतरा रहे हैं या उन्होंने अपने हाथों में सत्ता का केन्द्रीकरण किया है।

naidu bjp modi

भाजपा के वरिष्ठ नेता नायडू ने विपक्ष के उक्त आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि संसद में प्रश्नों के उत्तर संसदीय व्यवस्था के अनुसार दिए जाते हैं और उनके उत्तर प्रभावी ढंग से देने की परंपरा जारी है।

पीएम मोदी युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में लगे हैं वे उन्हें अवसर दे रहे हैं। प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में उनसे सवाल किया गया था कि लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री की उपस्थिति के लिए दिन तय हैं और उन्होंने अब तक कितने प्रश्नों के बेबाक एवं सटीक उत्तर दिए हैं।

उन्होंने सम्बंध‍ित आरोपों को सिरे से खारिज किया कि प्रधानमंत्री ने सारी सत्ता अपने हाथों में ले रखी है व जवाब में दावा किया कि प्रधानमंत्री ‘सबसे लोकतांत्रिक ढंग' से काम करते हैं। कोई निर्णय करने से पहले सभी सहयोगियों की राय लेते हैं। नायडू ने आरोपों के बारे में कई और उदाहरण देकर पीएम का बचाव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+