पीएम मोदी के Namo App से मांगा जा रहा डोनेशन, क्या कहता है नियम? RTI से मिला जवाब
नई दिल्ली, 15 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो एप सरकारी योजनाओं के नाम पर दान मांग रहा है। सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत सरकार से मिले जवाब से ये जानकारी सामने आई है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एप सरकारी योजनाओं के लिए पैसै नहीं जुटा रहा है। यह 'स्वच्छ भारत' अभियान के लिए दान मांग रहा है जो सार्वभौमिक स्वच्छता और खुले में शौच को खत्म करने की दिशा में भारत सरकार का अभियान है। साथ ही गिरते लिंगानुपात को सुधारने और बालिकाओं को महत्व देने वाले महत्वपूर्ण बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए भी दान मांगा गया है।
भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक चेन्नई के एक पत्रकार की आरटीआई जवाब में बताया है कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए नमो ऐप के माध्यम से धन जुटाने के लिए विशेष अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है।"
आरटीआई से मिला जवाब
इसी तरह की एक अन्य आरटीआई के जवाब में स्वच्छ भारत योजना को संचालित करने वाले पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने बताया स्वच्छ "भारत मिशन की फेज-2 की गाइडलाइन में एनजीओ या किसी व्यक्ति के द्वारा स्वच्छ भारत प्रोजेक्ट के लिए राशि जुटाने का कोई प्रावधान नहीं है।"
अब भी नरेंद्र मोदी एप पर दान को लेकर एक बैनर लगा हुआ है जिस पर लिखा है। एक नए भारत के लिए छोटा दान। छोटे से दान के साथ भाजपा का करें समर्थन। इस टैगलाइन के साथ 5, 50, 100, 500 और 1000 रुपये दान करने का विकल्प दिया गया है।
एप पर डोनेशन की जो वजह बताई गई है उनमें स्वच्छ भारत और बेटी पढ़ाओ के अलावा पार्टी फंड और किसान सेवा को भी शामिल किया गया है।
पीएम कार्यालय ने क्या कहा?
इसके साथ ही एक आरटीआई प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है जिसमें पूछा गया है कि क्या एप प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत एप है या आधिकारिक और एप से भाजपा और सरकारी योजनाओं के लिए धन जुटाने के लिए कौन सी अनुमति दी गई हैं।" इसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मांगी गई जानकारी कार्यालय के रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications