'आपने तो jawahar Point...', चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट का नाम Shiv Shakti रखने पर गांधी परिवार हुआ ट्रोल
Chandrayaan-3 PM Narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बेंगलुरु में इसरो के नेटवर्क कमांड सेंटर में पहुंचे और यहां वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस पॉइंट पर चंद्रयान-3 उतरा है, उस बिंदु को शिवशक्ति का कहा जाएगा। पीएम मोदी के इस भाषण के बाद से ही #ShivShakti ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।
पीएम मोदी ने जैसे ही चंद्रयान 3 के लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति रखा, सोशल मीडिया यूजर ने इसकी तुलना चंद्रयान-1 के लैंडिंग पॉइंट के नाम जवाहर पॉइंट (jawahar Point) से की। गौरतलब है कि चंद्रयान-1 के लैंडिंग पॉइंट का नाम कांग्रेस की सरकार में 'जवाहर पॉइंट' रखा गया था। गांधी परिवार इस बात को लेकर ट्रोल हो रहा है।

ट्विटर यूजर मेजर सुरेंद्र पूनिया ने ट्वीट कर लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग पॉइंट का नाम #ShivShakti रखा है। देश को अपनी जागीर समझने वाले गांधी परिवार ने चंद्रयान 1 के लैंडिंग पॉइंट का नाम 'जवाहर पॉइंट' रखा था। यही बताता है किसके लिए क्या मायने रखता है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जवाहर पॉइंट' से शिवशक्ति तक...भारत ने एक लंबा सफर तय किया है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मोदी सरकार ने उस स्थान का नाम 'शिवशक्ति' रखने का फैसला लिया है, जहां चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरा था। वहीं 2008 में कांग्रेस सरकार ने चंद्रयान 1 के लैंडिंग पॉइंट का नाम 'जवाहर पॉइंट' रखा था।'
एक अन्य यूजर ने कहा, ''चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति कहा गया। जैसा कि अपेक्षित था, दुष्प्रचार और संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों को इससे परेशानी होने लगी।''
सोशल मीडिया पर शिव शक्ति पॉइंट और जवाहर पॉइंट को लेकर बहस छिड़ गई है। एक और जहां गांधी परिवार और कांग्रेस को एक ही नाम को हर जगह थोपने के लिए आलोचना की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हिंदू देवी-देवाताओं के नाम रखने को लेकर टिप्पणी की है।












Click it and Unblock the Notifications