ऋषि कपूर के निधन से दुखी पीएम नरेंद्र मोदी, लीजेंडरी एक्‍टर को बताया-एक्टिंग का पावर हाउस

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। 67 वर्ष की आयु में ऋषि कपूर का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। पीएम मोदी ने ऋषि कपूर को एक्टिंग का पावर हाउस करार दिया है। पीएम मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने उनके निधन पर अफसोस जताया है।

Recommended Video

    Rishi Kapoor Death : PM Modi समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    rishi-pm-modi.jpg

    पिछले वर्ष अमेरिका से वतन लौटे थे ऋषि

    पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्‍यारे और जिंदादिल, यह थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मै हमेशा हमारे बीच हुई वार्ता को याद करता रहूंगा, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद आएगी। वह फिल्‍मों और भारत की तरक्‍की के लिए जूनुनी थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।' उनके अंतिम समय में उनकी पत्‍नी नीतू कपूर उनके साथ थीं। उनके भाई रणधीर कपूर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी उन्‍हें एक महान और लीजेंडरी अभिनेता करार दिया। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी का पता लगा था। इसके बाद वह न्‍यूयॉर्क गए थे और करीब एक साल तक उनका इलाज वहां पर चला। सितंबर 2019 में वह ठीक होने के बाद देश वापस लौटे थे। गौरतबल है कि बुधवार को ही एक और एक्‍टर इरफान खान ने भी कैंसर की बीमारी से दम तोड़ दिया। ऐसे में बॉलीवुड को 24 घंटे के अंदर ही एक और मनहूस खबर से रूबरू होना पड़ा। ऋषि को लोग प्‍यार से लोग 'चिंटू जी' कहकर बुलाते थे और उनका जाना एक बड़े झटके से कम नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+