कश्मीर में शांति के लिए अब अलगाववादी नेताओं से बात करेंगे पीएम मोदी!
नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ आए कश्मीर के विपक्षी नेताओं की एक टीम से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अकेले विकास से ही कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं निकाल सकता है।

पहली बार अलगाववादी नेताओं से होगी बात
पीएम मोदी की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में केंद्र सरकार हिंसा पर विराम लगाने के लिए शायद अलगाववादी नेताओं से भी बात कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो फिर यही पहला मौका होगा जब किसी इतने बड़े संकट के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से बातचीत की पहल की गई हो।
पीएम के बयान से जागीं उम्मीदें
कश्मीर से आए विपक्षी नेताओं से पीएम ने कहा कि एक स्थायी समाधान निकालने के लिए अब बातचीत शुरू करनी होगी। पीएम के मुताबिक संविधान के दायरे में रहकर यह बातचीत करनी चाहिए।
जम्मू कश्मीर कांग्रेस के चीफ गुलाम अहमद मीर को उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही बातचीत की पहल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम के इस बयान के बाद उम्मीद है कि केंद्र की ओर से कश्मीर में एक बातचीत प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है।
तो क्या कश्मीर में लौटेगा अमन
आपको बता दें कि कश्मीर में पिछले एक माह से जारी हालातों में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को उमर अब्दुल्ला ने जहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी तो सोमवार को उन्होंने पीएम के साथ बातचीत की है।
फिलहाल देखना होगा कि पीएम ने जिस 'बातचीत' का जिक्र किया है वह कब शुरू होती है और कब कश्मीर में शांति और अमन का माहौल कायम होता है।












Click it and Unblock the Notifications