'गर्व का माहौल', ISRO की महिला टीम का पीएम ने बढ़ाया हौसला, साथ खिंचाई तस्वीरें

आज अपने दक्षिण अफ्रीका के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष दिवस से लेकर कई तरह की अहम घोषणाएं की। इस बीच पीएम ने इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों को भी सलाम किया, जिन्होंने इस मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम ने अपने भाषण में कहा कि स्पेस के मिशन को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस प्वॉइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

Chandrayaan-2

शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिवशक्ति पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी से जुड़े होने का बोध कराता है। हमारे ऋषियों ने कहा है कि यद पूर्वम यक्ष मन्तः प्रजानाम तन्म मनः शिवसङ्कल्पमस्तु॥२॥ इसका मतलब ये है कि जिस मन से हम कर्म करते हैं, विचार और विज्ञान को गति देते हैं।

'ये हमारी नारी शक्ति है'
पीएम इसरो की महिला वैज्ञानिकों का जिक्र करते हुए पीएम ने उन्हें सम्मान दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। पीएम ने कहा कि शक्ति का आशीर्वाद अनिवार्य है और ये शक्ति हमारी नारी शक्ति है। हमारी माताएं बहनें हैं। हमारे यहां कहा गया है कि सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि। अर्थात निर्माण से प्रलय तक पूरी सृष्टि का आधार नारीशक्ति ही है।

आप सबने देखा है कि चंद्रयान 3 में देश ने हमारी महिला वैज्ञानिकों ने देश की नारी शक्ति ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिव शक्ति पॉइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साझी बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+