पीएम मोदी ने राज्यों के CM के साथ की बैठक, शामिल हुए केवल ये 9 मुख्यमंत्री, बाकी ने लिखित में दिए सुझाव

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए हुई। जानकारी के मुताबिक बैठक में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। ये 9 राज्य हैं- मेघालय, मिजोरम, पुडुचेरी, उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गुजरात और हरियाणा। इसके अलावा बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लिखित में सुझाव देने को कहा गया।

Recommended Video

    Lockdown बढ़े या नहीं ?, PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के पाले में डाली गेंद | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid19, covid-19, video call, pm modi, states cm, lockdown, कोविड-19, कोविड19, कोरोना वायरस, वीडियो कॉल, पीएम मोदी, लॉकडाउन, राज्य, बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना पर अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ जारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाग लिया। वहीं सूत्रों के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया। केरल ने अपने सुझाव लिखित रूप में दिए हैं। केरल के मुख्य सचिव ने बैठक में हिस्सा लिया।

    बैठक में अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन 3 मई के बाद जारी रखने की बात कही। तो ओडिशा और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने पर जोर दिया, ताकि अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। इसके साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति बताई। प्रधानमंत्री ने भी लॉकडाउन और वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों से उनके सुझाव मांगे।

    गौरतलब है कि 20 मार्च को हुई पहली बैठक में आठ राज्यों ने वायरस के नियंत्रण, चिकित्सा के बुनियादी ढांचे और स्थानीय स्वास्थ्य संसाधनों के प्रशिक्षण पर अपने विचार रखे थे। इसके बाद 2 अप्रैल को दूसरी बैठक में करीब 8 राज्यों ने लॉकडाउन के एक्जिट प्लान की रणनीति पर चर्चा की थी। फिर 11 अप्रैल को तीसरी बैठक में कम से कम 13 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+