भूमि अधिग्रहण बिल के लिए अटल वाली चाल चलेंगे मोदी!
नई दिल्ली। भूमि अधिग्रहण बिल भाजपा के लिए गले की फांस बन चुका है जहां अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी इस मुद्दे पर बवाल करने को तैयार बैठा है इसलिए हो सकता है पीएम मोदी अब वो ही चाल चलें जो कि उनके गुरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने चली थी।

आपको बता दें कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सन् 2002 में आतंकवाद निरोधक कानून (पोटा) को संसद से पास करवाने के लिए दोनो सदनों की संयुक्त बैठक करवायी थी, पोटा की तरह भूमि अधिग्रहण बिल अध्यादेश की तरह लाया गया है। पोटा कानून भी राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था जिसे पारित कराने के लिए तत्कालीन पीएम बाजपेयी ने संयुक्त बैठक की थी और उसके बाद वो बिल पास हो पाया था।
पोटा की तरह भूमि अधिग्रहण बिल अध्यादेश की तरह लाया गया है
हो सकता है कि मोदी भी ऐसा कुछ करें। आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार हर हाल में भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन करेगी, चाहे विपक्ष सहयोग करे या न करे। जेटली ने भूमि कानून का जिक्र करते हुए कहा, "कुछ बदलाव आवश्यक हो सकते हैं। हम पहले आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे और यदि ऐसा नहीं हो पाया तो भी हम इस बारे में निर्णय लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications