Mann Ki Baat: 'इंदिरा गांधी की इमरजेंसी से बिपरजॉय तक', पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 102वीं मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कई बड़ी महत्वपूर्ण बातें कीं। उन्होंने सबसे पहले छत्रपति शिवाजी को याद कर उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान इंदिरा गांधी की इमरजेंसी से लेकर टी.बी मुक्त भारत पर भी चर्चा कीं। चलिए जानते हैं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 10 प्रमुख बातों के बारे में।
अमेरिका जा रहा हूं इसलिए एक सप्ताह पहले बात कर रहा हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले सप्ताह अमेरिका जाने वाला हूं और वहां बहुत भाग-दौड़ होगी। पीएम ने कहा कि इसलिए उन्होंने यात्रा पर जाने से पहले देश के नागरिकों से बात करने की सोची। पीएम मोदी ने कहा कि आपलोगों से बातचीत करने से बेहतर क्या होगा... आपके आशीर्वाद से प्रेरणा और मेरी ऊर्जा भी बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, Mother of Democracy है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते। यह वही दिन है जब हमारे देश पर Emergency थोपी गई थी। यह भारत के इतिहास का काला दौर था। पीएम ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोगों को जिस तरह से यात्नाएं दी गईं। इसे याद कर मेरा भी मन सिहर जाता है।
कच्छ के लोग काफी हिम्मती हैं-बिपरजॉय पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि Cyclone Biparjoy ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन, कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक Cyclone का मुका बला किया, वो भी उतना ही अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं होता, लेकिन बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है।
भारत ने 2025 तक टी.बी मुक्त भारत का संकल्प लिया है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 2025 तक टी.बी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। एक समय था जब टी.बी. का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टी.बी. के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है।
पीएम मोदी ने Junior Asia Cup में जीत को देश का गौरव बताया
पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी आई हैं। भारत की टीम ने पहली बार विमेन जूनियर एशिया कप जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई है। इसी महीने हमारी Men's Hockey Team Junior Asia Cup जीता है इसके साथ ही हम इस tournament के इतिहास में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गए हैं।
पीएम मोदी ने योगा दिवस पर चर्चा की
पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की theme है- Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam यानि 'एक विश्व एक परिवार' के रूप में सबके कल्याण के लिए योग। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी देश के कोने-कोने में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
पीएम मोदी ने रथयात्रा को लेकर चर्चा की
पीएम मोदी ने कहा कि 20 जून को ऐतिहासिक रथयात्रा का दिन है। रथयात्रा की पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों में बहुत धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा तो अपने आप में अद्भुत होती है। जब मैं गुजरात में था तो मुझे अहमदाबाद में होने वाली विशाल रथयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था।












Click it and Unblock the Notifications