शुक्रवार को यूपी के झांसी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वायुसेना को देंगे 'स्वदेशी हेलीकॉप्टर' का तोहफा

नई दिल्ली, 17 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फिर से उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वो झांसी में 'राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व' के मौके पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किए गए हेलीकॉप्टर, ड्रोन और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्धक सूट सेव प्रमुखों को सौंपेंगे। आपको बता दें कि झांसी में बुधवार से तीन दिवसीय 'राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व' की शुरुआत हुई है। ये पर्व 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है।

पीएम मोदी ये उपकरण सौंपेंगे सेना को

पीएम मोदी ये उपकरण सौंपेंगे सेना को

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन और विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) भारतीय वायुसेना को सौंपेंगे। इसके अलावा भारतीय स्टार्ट-अप द्वारा निर्मित ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) को थल सेना प्रमुख और जहाजों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा निर्मित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, नौसेना प्रमुख को सौंपेंगे।

LCH की खासियत

LCH की खासियत

आपको बता दें कि लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर फाइटर दुनिया का सबसे हल्‍का अटैक हेलीकॉप्‍टर माना जाता है। इसका वजन 5.5 टन होता है, जिसे 12,000 फीट की ऊंचाई पर भी ऑपरेट किया जा सकता है। यह ऊंचाई वाले इलाकों में दुश्‍मन को निशाना बनाने में मददगार साबित होगा। ऐसे क्षेत्रों में इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।

400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम

400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम

सरकारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के जरिए रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' के उद्देश्य को पूरा करने के प्रयास को पूरा करेंगे। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सेना प्रमुखों को ये उपरकरण सौंपने के अलावा पीएम मोदी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के लिए यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में 400 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।

NCC के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

NCC के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्व छात्र संघ का भी शुभारंभ करेंगे और एक पूर्व कैडेट के रूप में, उन्हें संघ के पहले सदस्य के रूप में नामांकित किया जाएगा। प्रधानमंत्री एनसीसी के तीनों अंगों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एनसीसी कैडेटों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। वह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के लिए राष्ट्र को इलेक्ट्रॉनिक कियोस्क भी समर्पित करेंगे जो संवर्धित वास्तविकता द्वारा संचालित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+