PM Modi Speech: GST रिफॉर्म को बताया ऐतिहासिक और विकास की अगली सीढ़ी, त्योहारों में स्वदेशी अपनाने पर जोर
PM Modi Speech Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अचानक देश के नाम जारी संदेश में जीएसटी की नई दरों पर बात की। उन्होंने इसे देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। पीएम ने कहा कि इन टैक्स सुधारों से देश में बचत उत्सव शुरू होगा। त्योहार के दौरान हर देशवासी को खुशियां मिलेंगी। पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे हमारे लघु और कुटीर उद्योगों को रफ्तार मिलेगी।

पीएम मोदी के भाषण से जुड़े सभी अपडेट्स और खास बातें एक साथ पढ़ें यहां...
LIVE Feed
स्वदेशी को पीएम ने बताया देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए। जब ये होगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। पूरी ऊर्जा और उत्साह से। निवेश के लिए माहौल बनाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी के साथ मैं इस बचत उत्सव की अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।'
PM Modi ने दिया स्वदेशी अपनाने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा, 'जाने-अनजाने में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं। हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी है, हमें पता ही नहीं। अब हमें इससे मुक्ति पानी होगी। हमें वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो, हमें देश के घरों को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं।'
'यह देश की ग्रोथ स्टोरी है'
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की, और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगी। कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।'
त्योहार के मौसम में सबका मुंह मीठा होगा: PM
PM Modi ने कहा, 'एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, neo middle class, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा।'
'त्योहारों के मौसम में सबका मुंह मीठा होगा'
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा।
GST ने पुराना इतिहास बदला: PM
कल से देश के लिए बचत उत्सव शुरू हो रहा है। जीएसटी की जब शुरुआत हुई, तो यह एक ऐतिहासिक कदम था। कल से नए टैक्स रिफॉर्म शुरू हो रहे हैं जो देश के हर नागरिक के लिए त्योहारों की खुशियां बढ़ाने वाला है।
WATCH LIVE: Prime Minister Shri @narendramodi’s special address to the nation. https://t.co/eTH7U5jBAw
— BJP (@BJP4India) September 21, 2025
PM Modi का संबोधन शुरू, GST को बताया बचत उत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ भाषण की शुरुआत की। पीएम ने कहा, 'कल से नवरात्रि का पहला दिन शुरू हो रहा है और इसके साथ ही बचत उत्सव भी शुरू हो रहा है। जीएसटी के टैक्स रिफॉर्म से देश के व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा, किसान सबकी खुशियां बढ़ेंगी।'
पीएम मोदी के संबोधन पर जयराम रमेश ने साधा निशाना
पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले कांग्रेस पार्टी ने उन पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं वाशिंगटन डीसी में उनके अच्छे दोस्त ने एक बार फिर उनकी सुर्खियां छीन ली हैं और 42वीं बार दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार का फायदा उठाकर ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया। राष्ट्रपति ट्रंप यह दावा केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, कतर और ब्रिटेन में भी कर चुके हैं। क्या प्रधानमंत्री इन दावों पर प्रतिक्रिया देंगे और भारत-अमेरिका के लगातार बिगड़ते रिश्तों पर बोलेंगे? क्या वे लाखों भारतीय H-1B धारकों की चिंताओं का समाधान करेंगे? क्या वे उन करोड़ों किसानों और मजदूरों को कोई भरोसा देंगे, जिनकी आजीविका उनके मित्र द्वारा लगाए गए टैरिफ की वजह से खतरे में है? या फिर वे नई जीएसटी दरों के बारे में वही दोहराएंगे, जो हम सभी जानते हैं - जिन्हें हताशा में तैयार किया गया था और जो कल से लागू हो रही हैं।'
GST और त्योहारों पर हो सकता है संबोधन
सोमवार से नवरात्रि के त्योहार की शुरूआत हो रही है और इसी के साथ देश में जीएसटी की नई दरें भी लागू होंगी। सरकार जीएसटी सुधारों को त्योहारी उपहार के तौर पर प्रस्तुत कर सकती है। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर बात कर सकते हैं।
PM Modi का देश के नाम संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन अब से थोड़ी देर में होने वाला है। माना जा रहा है कि पीएम का यह संबोधन जीएसटी की नई दरों को लेकर हो सकता है। इससे पहले पीएम ने देश के नाम संबोधन 12 मई की रात 8 बजे दिया था। जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications