अगले महीने ओडिशा के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि फरवरी माह के पहले हफ्ते पीएम मोदी ओडिशा के दौरे पर जा सकते है। इस दौरान वह संबलपुर को नए आईआईएम के नए कैंपस की सौगात देंगे।

सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी 3 फरवरी को ओडिशा के संबलपुर जाएंगे। हालांकि इसकी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले पीएम मोदी 24 दिसंबर 2023 को संबलपुर आईआईएम का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था।

pm

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आगामी चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। 25 जनवरी से पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रचार की शुरुआत कर दी है। हमे उम्मीद है कि पीएम मोदी जल्द ही ओडिशा का दौरा करेंगे। नए कैंपस की शुरुआत के साथ ही पीएण मोदी ने संबलपुर में एख रैली को भी संबोधित करेंगे। पश्चिमी ओडिशा के राजनीतिक समीकरण के लिहाज से पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम होने वाला है। भाजपा के ओडिशा के 8 में से पांच सांस पश्चिमी ओडिशा से हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस बार धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। जहां से इस समय नितेश गांग देब सांसद हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी का संबलपुर दौरा प्रभावी रहता है तो इसका असर बारगढ़, बालंगीर, कालाहांडी, सुंदरगढ़ में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले पीएम मोदी जून 2023 में ओडिशा के दौरे पर गए थे। उस वक्त पीएम मोदी बालासोर रेल हादसे के वक्त प्रदेश ओडिशा गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+