संसद सत्र को चलाने के लिए अब पीएम मोदी आयेंगे आगे
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। एक भी दिन संसद की कार्यवाही नही चल सकी है । लेकिन अब सत्र को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आने का विचार बना रहे हैं।

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रधामंत्री खुद हस्तक्षेप करके सत्र को सुचारू चलाने की कोशिश कर सकते हैं। नायडू ने कहा कि आज हमने सर्वदलीय बैठक बुलायी है और उम्मीद है कि मामला सुलझने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा कांग्रेस सत्र शुरु होने के साथ से ही मांग रही है। लेकिन वेंकैया नायडू का ने इन नेताओं का बचाव करते हुए कहा कि इन नेताओं ने कुछ भी गैरकानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है।
ऐसे में देखने वाली बात यही है कि पिछले दो हफ्तों से ठप्प पड़े मानूसन सत्र को प्रधानमंत्री का हस्तेक्षेप सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है या नहीं। आपको बता दें कि संसद सत्र के दौरान एक सांसद पर खर्च होने वाली राशि तकरीबन 6 करोड़ रुपए होती है।












Click it and Unblock the Notifications