पीएम मोदी का पश्चिम एशिया दौरा: अबु धाबी में मंदिर की आधारशिला और ओमान में 200 वर्ष पुराने मंदिर के दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम एशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का पहला पड़ाव फिलीस्तीन होगा और इसके साथ ही वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो फिलीस्तीन की यात्रा पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी का यह यात्रा कई मायनों में एतिहासिक है।
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम एशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का पहला पड़ाव फिलीस्तीन होगा और इसके साथ ही वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो फिलीस्तीन की यात्रा पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी का यह यात्रा कई मायनों में एतिहासिक है। फिलीस्तीन के बाद पीएम मोदी ओमान और फिर अबु धाबी जाएंगे। पीएम मोदी के इस दौरे पर ही अबु धाबी को पहला मंदिर मिलेगा। पीएम मोदी यूएई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अबु धाबी के पहले मंदिर की आधारशिला रखेंगे। साल 2015 में जब पीएम पहली बार अबु धाबी गए थे तो उन्होंने यहां के लोगों से इस मंदिर का वादा किया था। अब दो वर्ष के बाद अबु धाबी में बसे हिंदूओं का मंदिर का सपना पूरा हो सकेगा।

20,000 स्क्वॉयर मीटर में होगा मंदिर
अबु धाबी का यह पहला मंदिर होगा और पीएम मोदी यूएई दौरे पर इसका उद्घाटन करेंगे। अभी तक यूएई में सिर्फ एक हिंदु मंदिर है जो कि दुबई में स्थित है। अब अबु धाबी के अल वाथबा में पहला मंदिर होगा। पीएम मोदी जब साल 2015 में अबु धाबी की यात्रा पर गए थे तो मंदिर के लिए जमीन अलॉट की गई थी।

कौन है इस मंदिर प्रोजेक्ट को लीड करने वाला
इस प्रोजेक्ट को भारत के अरबपति बिजनेसमैन बीआर शेट्टी लीड कर रहे हैं। बीआर शेट्टी ने इस पर कहा कि मंदिर अबु धाबी शहर से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर होगा और अबु धाबी-अल रोड हाइवे के एकदम करीब स्थित है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण, भगवान शंकर, अयाप्पा और कुछ और भगवान की मूर्तियां हैं। इसके अलावा मंदिर वृंदावन की तर्ज पर एक बगीचा और झरना भी होगा।

2.6 मिलियन भारतीय यूएई में
यूएई में करीब 2.6 मिलियन भारतीय रहते हैं और यह यहां की जनसंख्या का 30 प्रतिशत है। दुबई में जहां एक गुरुद्ववारा है तो वहीं यहां पर एक चर्च भी है। इसके अलावा अबु धाबी में भी एक चर्च स्थित है। यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने इस पर कहा है कि अबु धाबी का यह हिंदू मंदिर न सिर्फ भारतीय संस्कृति का परिचायक होगा, बल्कि यह पूरी दुनिया का यूएई की सहिष्णुता के बारे में भी बताएगा।

200 वर्ष पुराने शिव मंदिर के दर्शन
पीएम मोदी इसके अलावा दुबई के ओपेरा हाउस में भी एक मंदिर की नींव रखेंगे। वहीं पीएम मोदी जब ओमान जाएंगे तो वह राजधानी मस्कट में स्थित 200 वर्ष पुराने भगवान शिव के मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। इसके अलावा पीएम यहां की सुल्तान कबूस बड़ी मस्जिद का भी दौरा करेंगे।
-
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications