हमारी कोशिश सिर्फ मकान देना नहीं जीवन जीने की हैसियत देना है- पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत अटल आवास योजना, स्मार्ट सिटी योजना, 2022 तक सभी को घर योजना की शुरुआत की गयी।

पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- नागरिकों की आवश्यकता से दो कदम आगे जाना ही स्मार्ट सिटी है।
- शहरों को स्मार्ट बनाने का निर्णय वहां के नागरिक और यहां के लोग करेंगे नाकि राज्य सरकार या केंद्र सरकार करेगी।
- हमारा विकास ऐसा होना चाहिए कि शहर या गांव के बीच टकराव नहीं बल्कि सहयोग की भावना पैदा हो।
- हम चाहते हैं शहर अपनी जरूरतों के आधार पर अपना खाका तैयार करे, इसके लिए अमृत योजना मददगार साबित होगी
- शहर कैसा बनेगा और भविष्य में कैसा होगा इसका खाका लेकर हम आये हैं
- घर मिलने से जीवन में बदलाव शुरु हो जाता है।
- घर मिलने पर गरीब के सपने सच होने लगते हैं और गरीब और मेहनत शुरु कर देता है
- हमारे देश में करीब 500 शहर और गरीब नौकरी के लिए शहरों का रुख कर रहे हैं।
- आज हम उस काले दिन को भूल उन सपनों को बुनना चाहते हैं जो हर नागरिक का विकास करे।
- देश में 40 साल पहले आपातकाल के नाम पर देश को जेल बना गया था, अखबारों में ताले लगा दिये गये थे
- पहले 2 करोड़ घर महिलाओं को दिये जायेंगे इसके बाद बाकी लोगों को दिये जायेंगे।
PM Modi launches Smart Cities Mission and Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation at Vigyan Bhavan pic.twitter.com/felH7IDjPY
— ANI (@ANI_news) June 25, 2015 स्मार्ट सिटी योजना जोकि भाजपा का चुनावी मुद्दा था जिसकी लागत 4 लाख करोड़ रुपए है प्रधानमंत्री उसकी आज शुरुआत करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी देशवासियों को घर मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही शहरी विकास के लिए अटल योजना जिसके अंतर्गत 500 शहर आयेंगे के साथ ही सभी देशवासियों को घर देने के कार्यक्रम का भी उद्घाटन पीएम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications