पीएम मोदी ने श्रीलंका की इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा का किया उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-श्रीलंका देशव्यापी इमरजेंसी एंबुलेंस सेवाओं का उदघाटन किया है। पीएम मोदी ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका के जाफना में आयोजित प्रोग्राम को सबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के साथ सुख और दुख की घड़ी में साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पिछले साल श्रीलंका यात्रा के दौरान वादा किया था कि भारत श्रीलंका को एंबुलेंस सेवाओं के लिए सहयोग देगा, जो पूरा किया है।
वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए श्रीलंका ना सिर्फ एक पड़ोसी है, बल्कि साउथ एशिया और हिंद महासगर में एक खास और विश्वसनीय सहयोगी है।
भारत से पीएम मोदी के संबोधन के दौरान उद्घाटन समारोह में जाफना में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसंघे भी मौजूद थे। भारत के सहयोग से श्रीलंका के 2 प्रांतो में इमरजेंसी एंबुलेंस सेवाओं का लाभ मिलेगा और उसके बाद इसे आगे 7 प्रांतों तक बढ़ाया जाएगा।