PM मोदी पहुंचे पुडुचेरी, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को पुडुचेरी दौरे पर रहे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ पुडुचेरी को 'बेस्ट' (BEST) बनाने का रोडमैप पेश किया।

पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्वियम ने पीएम के दौरे पर उत्साह जताते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी' (Best Puducherry) का वादा किया था, और यहां की एनडीए सरकार ने उस वादे को पूरा किया है। हम 2026 के चुनावों के बाद भी सत्ता में बने रहेंगे।'

Prime Minister Narendra Modi Puducherry

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी की जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने कहा, 'इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपये रखे हैं। इसका फायदा पुडुचेरी के लोगों को भी मिलेगा। हमने पुडुचेरी को 'राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता' योजना के तहत शामिल किया है, जो पहले केवल राज्यों के लिए खुली थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अधिक फंडिंग का मतलब बेहतर सड़कें, पानी की आपूर्ति, तटीय बुनियादी ढांचा, स्कूल और अस्पताल हैं।'

पुडुचेरी की प्रगति पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा, 'पुडुचेरी ने प्रति व्यक्ति आय में प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है। इसने देश में उच्चतम सामाजिक प्रगति सूचकांक (Social Progress Index) स्कोर भी हासिल किया है। अब, डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार पुडुचेरी के विकास को और गति देगी।'

युवाओं और रोजगार पर सरकारी नियुक्तियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि पुडुचेरी सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों रिक्तियां भरी गई हैं। इनमें से कई पदों के लिए दशकों से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं। लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे कर दिखाया। मैं उन सभी युवाओं को बधाई देता हूं जो लोगों की सेवा के लिए शामिल हुए हैं।'

पीएम ने पुडुचेरी की पावन धरती को नमन करते हुए कहा, 'सुब्रमण्य भारती ने राष्ट्रवाद की अग्नि प्रज्वलित की, जबकि श्री अरबिंदो और 'द मदर' ने दुनिया को एक नया आध्यात्मिक दृष्टिकोण दिया। पुडुचेरी ने सुशासन और विकास देखा है क्योंकि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश ने एक ही विजन के साथ काम किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+