जॉर्डन किंग अब्दुल्ला का आतंक पर सख्त स्टैंड, PM मोदी की मौजूदगी में पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?
PM Modi Jordan visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 दिसंबर 2025 को जॉर्डन की दो दिवसीय यात्रा शुरू की, जिसका मुख्य उद्देश्य अरब देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से उनकी मुलाकात हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश अपने कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्रेड, उर्वरक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई, जिससे दोनों देशों के रिश्ते में नई गति और गहराई आएगी।

द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना
पीएम मोदी ने शाह अब्दुल्ला द्वितीय के साथ अपनी बैठक को अत्यंत सकारात्मक बताया, जहां शाह ने भारत-जॉर्डन संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयोगी विचार साझा किए। इस वर्ष 75वीं वर्षगांठ मनाना एक मील का पत्थर है जो भविष्य के सहयोग को प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस बैठक से दोनों देशों के रिश्तों को नई तेजी और गहराई मिलेगी। विशेष रूप से, ट्रेड, फर्टिलाइज़र (उर्वरक), डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, साथ ही वैश्विक मंच पर भी दोनों देश अपनी नज़दीकी बनाए रखेंगे।
आतंकवाद और क्षेत्रीय शांति पर साझा रुख
पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान क्षेत्रीय शांति के महत्वपूर्ण मुद्दे, विशेषकर गाजा और आतंकवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने गाजा पर जॉर्डन की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका की सराहना की और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद जताई। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया, यह कहते हुए कि इस मुद्दे पर दोनों देशों का साझा और स्पष्ट रूख है। उन्होंने शाह अब्दुल्ला हुसैन के नेतृत्व में जॉर्डन द्वारा आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता के खिलाफ दिए गए सशक्त और रणनीतिक संदेशों की सराहना की।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों के दौरे पर रवाना, जानिए जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान में क्या है PM का 'गुप्त मिशन'?
दोनों देशों के प्रमुख व्यवसायी को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी की यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करना है, जो मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को आयोजित होगा और इसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यवसायी शामिल होंगे। जॉर्डन भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर का है। जॉर्डन, भारत को फॉस्फेट और पोटाश जैसे उर्वरकों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है। इस यात्रा का उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक, निवेश और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशना है, जैसा कि जॉर्डन के प्रधानमंत्री ने भी व्यक्त किया।
ये भी पढे़ं: पुतिन के भारत दौरे के बाद पहली बार पीएम मोदी की ट्रंप से फोन पर हुई बात, क्या घबरा गए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
37 साल बाद पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है, जो 37 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले, फरवरी 2018 में वह फिलिस्तीन जाते समय जॉर्डन में कुछ देर के लिए रुके थे, जिसे शाह अब्दुल्ला ने विशेष सम्मान देकर महज एक ट्रांजिट ट्रिप से कहीं अधिक बना दिया था। इस यात्रा में पीएम मोदी जॉर्डन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे और युवराज के साथ पेत्रा शहर (प्राचीन व्यापारिक संबंधों वाला ऐतिहासिक शहर) का दौरा भी करेंगे, हालांकि यह मौसम पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications