खास होगा मोदी का इजरायल दौरा, रक्षा संबंध होंगे मजबूत

ये किसी भारतीय पीएम की पहली इजरायल यात्रा होगी। प्रधानमंत्री पद की शपथे लेने के बाद से ही नरेंद्र मोदी दुनिया के देशों से संबंध सुधारने में लगे है। इजरायल की यात्रा से भी भारत को काफी उम्मीदे हैं।

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी इजरायल जा रहे हैं। पीएम मोदी 4 जुलाई को इजरायल के लिए रवाना होंगे वहां पीएम मोदी की अगवानी स्वयं इजरायली पीएम बेंजामिन नेत्नयाहू करेंगे।

नरेंद्र मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, अगवानी करेंगे इजरायल के प्रधानमंत्री

ये किसी भारतीय पीएम की पहली इजरायल यात्रा होगी। प्रधानमंत्री पद की शपथे लेने के बाद से ही नरेंद्र मोदी दुनिया के देशों से संबंध सुधारने में लगे है। इजरायल की यात्रा से भी भारत को काफी उम्मीदे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भारत और इजरायल में कई समझौते हो सकते हैं।भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करेंगे। इजरायल की रक्षा कंपनियों ने मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई मेक इन इंडिया प्रोग्राम में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। भारत इजरायल का सबसे बड़ा आर्म्स मार्केट है और भारत हर साल इजरायल से करीब 1 बिलियन डॉलर के हथियार की खरीदारी करता है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी और इजरायली पीएम के साथ आपसी हितों के मुद्दों पर बात होगी। भारत इजरायल से आतंकवाद के मुद्दे पर भी बातचीत करेगा। इसके अलावा अंतरिक्ष, विज्ञान और तकनीक और विकास संबंधी कई मुद्दों पर दोनों देश समझौता कर सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान इजरायल के राष्ट्रपति रयूवेन रिव्लिन और विपक्ष के नेता इसाक हेर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

मंगलवार को नेतन्याहू पीएम मोदी की अगवानी करने खुद एयरपोर्ट जाएंगे। इस तरह की विशेष अगवानी इजरायल में अब तक सिर्फ पोप और अमेरिका के राष्ट्रपति की ही हुई है। 5 जुलाई को पीएम मोदी के स्वागत में सामूहिक रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है।इससे पहले मोदी और नेतन्याहू आपस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों के दौरान दो बार मुलाकात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+