पीएम मोदी बने दुनिया के इकलौते नेता जिन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा है White House
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें ट्विटर पर व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा है। व्हाइट हाउस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक निवास है और उनका ऑफिस भी यहीं पर है। पीएम मोदी के अलावा व्हाइट हाउस 19 और लोगों को फॉलो करता है जिसमें पीएमओ और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी साल 2014 में जब पहली बार चुनाव जीतकर पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे तो वह तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर पहली बार व्हाइट हाउस गए थे।
Recommended Video

राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी तारीफ
राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के ऐसे गैर-अमेरिकी राजनेता हैं जिन्हें व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा है। जो और हैंडल व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा है उसमें राष्ट्रपति ट्रंप जो उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल है, उपराष्ट्रपति माइक पेंस का ट्विटरर हैंडल फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और पेंस की पत्नी के अकाउंट खासतौर पर शामिल हैं। व्हाइट हाउस इसके अलावा भारत में अमेरिकी दूतावास और वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास प्रमुख तौर पर शामिल हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से पीएम मोदी को फॉलो किए जाने की घटना ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की तारीफ की थी।

ट्रंप बोले-थैंक्यू पीएम मोदी
मलेरिया की दवा से भारत के बैन हटाने के बाद ट्रंप ने कहा था कि जिस तरह से भारत ने संकट के समय मदद की है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। भारत मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का 70 प्रतिशत उत्पादन करने वाला देश है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले दिनों ट्वीट किया था और लिखा, 'असाधारण समय में दोस्तों के बीच और करीबी सहयोग की जरूरत होती है। एचसीक्यू पर फैसला लेने के लिए थैंक्यू इंडिया और भारत के लोगों । आपको कभी नहीं भूलाया जाएगा।' इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, 'थैंक्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके मजबूत नेतृत्व ने न सिर्फ भारत बल्कि इस लड़ाई में मानवता की भी मदद की है।'

ट्रंप ने दिया 29 मिलियन टैबलेट का ऑर्डर
ट्रंप ने इससे पहले व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर भारत ने बैन नहीं हटाया तो फिर इसका 'बदला' लिया जाएगा।ट्रंप ने जो ट्वीट किया उसी तरह की भावनाएं उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी प्रदर्शित की थीं। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन से ज्यादा टैबलेट्स खरीदने वाले हैं। उन्होंने जानकारी दी थी कि शनिवार को जब उन्होंने पीएम मोदी से बात की थी तो टैबलेट की खरीद के अलावा कोविड-19 की लड़ाई में जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है, उसकी भी तारीफ की थी।

तीन बार पीएम मोदी ने किया व्हाइट हाउस का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी साल 2014 में जब पहली बार चुनाव जीतकर पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे तो वह तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर पहली बार व्हाइट हाउस गए थे। इसके बाद साल 2016 में ओबामा ने कार्यकाल खत्म होने से पहले उन्हें द्विपक्षीय वार्ता के लिए व्हाइट हाउस बुलाया था। इसके बाद जून 2017 में जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बन व्हाइट हाउस पहुंचे तो उस समय भी पीएम मोदी, ट्रंप के आमंत्रण पर उनसे मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस गए थे। व्हाइट हाउस को दुनिया में सत्ता का सबसे ताकतवर केंद्र माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications