विश्वकप और दिवाली के जश्न में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को दिया न्योता
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध टी-20 मोड पर आ गए हैं। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भारत आने का न्योता दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भारत में विश्वकप देखने और दीवाली के समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ द्वीपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। क्रिकेट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत-आस्ट्रेलिया के बीच संबंध अब टी-20 मोड में आ चुके हैं।
इस साल भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मैं प्रधानमंत्री एल्बनीज और तमाम क्रिकेट के फैंस को भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं। उस समय आपको दिवाली की चमक और धूमधाम भी देखने को मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी छठी मुलाकात है इस साल। यह दर्शाता है कि हमारे मजबूत और गहरे संबंध की तस्दीक करता है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो हमारे संबंध टी20 मोड में प्रवेश कर चुके हैं।
पीएम ने कहा कि द्वीपक्षीय वार्ता के दौरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमलों की चर्चा हुई। इस तरह के तत्वों को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में दूरी लाने का काम करेंगे। पीएम एल्बनीज ने भरोसा दिलाया है वह इस तरह के तत्वों के खिलाफ भविष्य में सख्त कदम उठाएंगे।
पीएम ने कहा इन तत्वों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को अपने विचारों या एक्शन से आघात पहुंचाए यह स्वीकार नहीं है। पीएम ने इस संदर्भ में जो कदम उठाए हैं उसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंधों को मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। हमने फैसला लिया है कि ग्रीन हाइड्रोजन के लिए टास्क फोर्स का गठन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications