वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले- हमारी पार्टी अचानक नहीं बनी, 4-4 पीढ़ी तक कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।उन्होंने कहा, देश में इस समय त्योहार का वातावरण है। उत्साह, उमंग का माहौल है। आप सब दीपावली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे। इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है। आप कार्यकर्ताओं से मिलकर मेरा उत्साह भी बढ़ जाता है।

बता दें प्रधानमंत्री दीपोत्सव कार्यकर्ता संवाद के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज जब हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं, तब उन लाखों वीर बेटे-बेटियों और उनके परिवारों को भी शुभकामनाएं देना हमारा कर्तव्य बनाता है। अपनी खुशियों के बीच हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं, जो हमारे लिए दिन-रात खुद को खपाते हैं।
उन्होंने कहा, चाहे सेना के जवान हों, अर्धसैनिक बल हों, पुलिस के जवान हों, एनडीआरएफ के जवान हों या छोटे-छोटे कर्मचारी हों, इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है। इन्हीं के कारण हम त्योहार मना पाते हैं।

बारिश पर बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने बारिश को लेकर कहा, इस साल देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई, कुछ जगह तो अभी भी बारिश हो रही है। लेकिन मुझे इस बात का संतोष रहा कि आप सबने इन परिस्थितियों को संभाल लिया। सभी सरकारी कर्मचारियों ने डटकर काम किया, नागरिकों ने धैर्य के साथ चीजों को संभाला और कार्यकर्ताओं ने भी अपना दायित्व निष्ठापूर्वक निभाया।
आप भाजपा कार्यकर्ता विकास की अनेक परियोजनाओं को जिस तरह वाराणसी में जमीन पर उतारने में मदद कर रहे हैं, वो भी मेरे लिए बहुत संतोष और गर्व का विषय है। जनसंघ के समय से संगठन के लिए काम करे वाराणसी सेवापुरी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमान कामेश्वर नारायण सिंह जी, पिछले 10 अक्टूबर को हमें छोड़कर चले गए। मैं उन्हें आदर पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा, काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ केवल वाराणसी को ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी हो रहा है। वाराणसी में जिस तरह गंगा घाटों और सड़कों पर सफाई और लाइटिंग का कार्य हुआ है,उसने वहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लिया है। दिनों दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। काशी विश्वनाथ धाम मैं नहीं बना रहा हूं, ये काम कोई नहीं कर सकता, ये सब तो भोले बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है।

मंदिर सिर्फ भगवान की पूजा के स्थल ही नहीं होते
उन्होंने कहा, आज लगभग 40 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है, वो बिना काशीवासियों के सहयोग के संभव नहीं था। इसलिए वो सभी अभिनन्दन के पात्र हैं। मंदिर सिर्फ भगवान की पूजा के स्थल ही नहीं होते, बल्कि वह हमारी आस्था के केंद्र होते हैं, हमारे भक्ति भाव के सेंटर होते हैं। चाहे काशी विश्वनाथ का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, यहां आकर हर किसी के मन में पॉजिटिविटी का संचार होता है। हमारी पार्टी अचानक नहीं बनी, चार-चार पीढ़ी तक कार्यकर्ताओं ने अथाह परिश्रम किया, तब जाकर हमने लोगों का विश्वास पाया है।
केंद्र सरकार की जो सामाजिक सुरक्षा वाली स्कीमें हैं उनके बारे में हमें लोगों को जागरुक करना चाहिए। हमें तय करना चाहिए हम रोज ऐसे 5 परिवारों को मिलें, जिन्हें हम योजना की जानकारियां पहुंचा सकें। पिछले 70 साल में जो लोगों को मिलना था, वो हमें अपने ही कार्यकाल में पूरा करना है। लोगों को अनुभव कराना है कि देश आजाद हुआ है मतलब उनके भाग्य खुल गए हैं। सबसे पहले आप सबको बधाई कि गांधी 150 के निमित्त आप सबने पद यात्रा की।
पहले दिन आप सबको थकान हुई होगी, दूसरे दिन थकान चली गयी होगी और जोश बढ़ गया होगा, जिससे तीसरे दिन नया उत्साह बढ़ गया होगा। जनता के प्यार और आशीर्वाद में इतनी ताकत होती है जो आपके भीतर ऊर्जा भर देती है आपको चलायमान कर देती है। जब मैं जनता जनार्दन का दर्शन करता हूं, कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को काम करते हुए देखता हूं, तो मुझे भी उससे नई ताकत मिलती है, यही मेरी ऊर्जा का रहस्य है।
हमने विशेष तौर पर काम करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का अभियान चलाया है। अब सबको ध्यान आ रहा है कि प्लास्टिक के कारण हमारे आस-पास कितना बड़ा संकट पैदा हुआ है। अब देशवासियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को मुक्त करने की ठान ली है। हमें इस काम को बहुत आगे बढ़ाना है। हमारे आस-पास जो कूड़ा कचरा होता है, उसकी भी हमें चिंता करनी है: पीएम
आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग उठा चुके हैं। देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को ई-कार्ड्स जारी किए जा चुके हैं। वाराणसी में ही 1.65 लाख से अधिक लोगों को योजना के गोल्डन कार्ड्स मिल चुके हैं। मैं पिछले दिनों पशु आरोग्य कैंप के लिए मथुरा आया था, वहां डॉक्टर पशुओं के ऑपरेशन कर रहे थे। कुछ गायों और भैंसों के ऑपरेशन के बाद उनके पेट से कई किलो प्लास्टिक निकला। हमारी आंख में एक तिनका भी पड़ जाये तो बहुत दर्द होता है, उन अबोल पशुओं के पेट से इतना प्लास्टिक निकला कितना दर्द होता होगा।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर क्या बोले पीएम?
अब देश ने ठान लिया है, देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। भारत जैसा बड़ा देश लगातार तीन बार प्रगति करता रहे, ऐसा वर्ल्ड बैंक के इतिहास में पहली बार हुआ है, ऐसा मुझे बताया गया है। दुनिया में जहां भी मेरा सम्मान होता है वो प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों का सम्मान होता है, मैं तो एक निमित्त मात्र हूं।
गांधी 150 हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है, जो हम सभी को प्रेरणा देता है। गांधी 150 के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा मिले, एक नया विश्वास पैदा हो, इस दिशा में हमें ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने 15 अगस्त को कहा था कि क्या हम निर्णय कर सकते हैं कि 2022 तक हम केवल लोकल चीजें खरीदेंगे। अगर हमारे गांव में चीजें बनती हैं तो हम बाहर से नहीं लेंगे। गांव में नहीं हैं तो ब्लाक, जिले या राज्य से लेगें।












Click it and Unblock the Notifications