G20 Summit: पीएम मोदी ने की जो बाइडेन और इमैनुएल मैक्रों से बातचीत, गर्मजोशी से की मुलाकात
रोम, 30 अक्टूबर: इटली की राजधानी रोम में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। इससे पहले पीएम मोदी ने वेटिकन सिटी पहुंचकर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। पीएमओ इंडिया की की ओर किए गए ट्वीट में तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि रोम शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने कई देश के नेताओं के साथ बातचीत की।
वहीं दूसरी तरफ न्यूज एजेंसी एएनआई ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों देश के नेता बहुत ही गर्मजोशी के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से भी मुलाकात की।
Recommended Video
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्रों ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जी-20 अफ्रीका की अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त 100 अरब डॉलर की पुष्टि करेगा। बाइडेन ने आज अपने इतालवी समकक्ष मारियो ड्रैगी से भी बातचीत की।
इधर, केंद्रीय मंत्री और जी20 बैठक के लिए भारत के शेरपा पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत को यात्रा दस्तावेजों की पारस्परिक मान्यता पर अपने सुझाव पर जी20 देशों से जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसमें परीक्षण और वैक्सीन प्रमाण पत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने G20 सदस्यों को लाभ के स्रोत और उस क्षेत्राधिकार के बीच बेमेल को दूर करने के लिए प्रेरित किया है, जहां मुनाफे पर कर लगाया जाता है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि बड़े बहुराष्ट्रीय निगम अपने संचालन के देश में न्यूनतम प्रभावी कॉर्पोरेट कर का भुगतान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications