पीएम मोदी ने दिया निर्देश, अगले डेढ़ साल में मिशन मोड में हो 10 लाख लोगों की भर्ती
नई दिल्ली, 14 जून। देश में आने वाले डेढ़ साल में रोजगार की बहार आने वाली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभाग और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है। पीएम मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस निर्देश के बाद जल्द ही बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी।
Recommended Video

पीएम ने की समीक्षा
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी गई है। ट्वीट करके बताया गया है कि पीएम मोदी ने तमाम मंत्रालय और विभागों में मानव संसाधन की मौजूदा स्थिति का समीक्षा की। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी। इन अधिकारियों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया था कि खाली भर्तियों को जल्द से जल्द भरा जाए। पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्तियों को पूरा किया जाए।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े
बता दें कि केंद्र में कुल 40 लाख सरकारी पद सैंक्शन है। सरकारी आंकड़े पर नजर डालें तो 1 मार्च 2020 को केंद्र सरकार के विभागों में 8.72 लाख पद रिक्त हैं। राज्यसभा में दिए गए जवाब के अनुसार 8.72 लाख पद खाली पड़े हैं। वहीं कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस समय 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, मोदी सरकार बताए कि आखिर इन पदों पर भर्ती कब की जाएगी। साथ ही मोदी सरकार ने हर साल जो 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था वो कब पूरा होगा। पिछले 8 साल में 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ।

विपक्ष हमलावर
सरकार का फैसला ऐसे समय आया है जब विपक्ष बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार केंद्र को घेर रहा है। बड़ी संख्या में अलग-अलग सरकारी विभागों में पद लंबे समय से खाली पड़े हैं और इसको लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़ा करता रहा है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से संसद में बताया गया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 8.72 ला पद खाली हैं। केंद्र सरकार के तकरीबन 40 लाख कर्मचारी हैं जिसमे से सिर्फ 32 लाख ही पद पर हैं। सरकार इन पदों को भरने की कोशिश कर रही है लेकिन इसमे उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है।

कहां कितने पद खाली
सबसे अधिक खाली पद डिफेंस सिविल में हैं, इसके बाद रेलवे और राजस्व विभाग का नंबर आता है। डिफेंस में 2.5 लाख खाली पद, राजस्व विभाग में तकरीबन 74 हजार पद खाली हैं, वहीं पोस्ट विभाग में 90 हजार पद खाली हैं। गृह मंत्रालय की बात करें तो यहां तकरीबन 1.3 लाख पद खाली हैं। नई भर्तियां नहीं होने की वजह से ये पद पिछले कई सालों से खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications